Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 28, 2025, 12:18 PM (IST)
Infinix Smart 9 HD स्मार्टफोन आज यानी 28 जनवरी, 2025 को लॉन्च हो गया है। इस फोन में HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन 13MP डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। हैंडसेट में रैम बढ़ाने का ऑप्शन भी मिलता है। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन Octa-Core चिपसेट से लैस है। आइये, स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Flipkart GOAT Sale 2026: मात्र 70,990 रुपये में मिलेगा iPhone 17, Pro Max इतना सस्ता मिलेगा
Infinix Smart 9 HD स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन में लाया गया है। इसमें Mint Green, Coral Gold और Metallic Black शामिल है। फोन की सेल 4 फरवरी, 2025 को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। इसे लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से खरीदा जा सकेगा। और पढें: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाले Vivo X Fold5 5G पर आया फाडू ऑफर, यहां मिल रहा 16000 का Discount
स्मार्टफोन की कीमत 6,699 रुपये है। फोन को पहली सेल में डिस्काउंट के साथ 6,199 रुपये में खरीदा जा सकेगा। स्मार्टफोन एक ही वेरिएंट में आया है, जिसमें 3GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज मिलता है।
Infinix Smart 9 HD स्मार्टफोन में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 90hz और पीक ब्राइटनेस 500 nits है। फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट के बैक साइट में 13MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस सेल्फी कैमरे के साथ आने वाला यह सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन है। फोन के बैक में कंपनी ने डुअल LED फ्लैशलाइट दी है।
स्मार्टफोन में 3GB RAM दी गई है। फोन में 3GB RAM बढ़ाने का ऑप्शन मिल रहा है। फोन में 64GB स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। हैंडसेट में Octa Core Helio G50 प्रोसेसर के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में चार्जिंग के लिए USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इस बैटरी के साथ फोन 14.5 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 8.6 घंटे का गेमिंग टाइम ऑफर करता है।