comscore

Infinix GT 30 Pro पावरपैक्ड फीचर्स के साथ लॉन्च, यहां जानें कीमत

Infinix GT 30 Pro से पर्दा उठा दिया गया है। इसे गेमिंग सेगमेंट में लाया गया है। इसमें 12GB तक वर्चुअल रैम और Dimensity 8350 Ultimate चिप मिलती है। इसमें लिक्विड कूलिंग भी दी गई है।

Published By: Ajay Verma | Published: May 21, 2025, 04:58 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Infinix ने GT सीरीज के नए स्मार्टफोन Infinix GT 30 Pro को लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को खासतौर पर गेमर्स के लिए लाया गया है। इसमें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिप और 12GB तक वर्चुअल रैम दी गई है। हीटिंग की समस्या को दूर करने के लिए स्मार्टफोन में VC लिक्विड कूलिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में 5500mAh जंबो बैटरी मिलती है। news और पढें: MWC 2026: Infinix Note 60 Ultra से उठा पर्दा, खास सैटेलाइट कॉलिंग के 200MP कैमरा व 7000mAh जंबो बैटरी जैसे मिलेंगे फीचर्स

Infinix GT 30 Pro के स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने Infinix GT 30 Pro में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है। इसका रेजलूशन 1.5के और रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है। इसकी स्क्रीन का टच सैम्पलिंग रेट 2160Hz और पीक ब्राइटनेस 1100 निट्स है। इस पर सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i लगाया गया है। इसको IP64 की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह वॉटर और डस्ट प्रूफ है। news और पढें: 15,000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 बेहतरीन टैबलेट, भर-भर के मिलेंगे फीचर्स

इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन Android 15 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। पावर के लिए फोन में MediaTek Dimensity 8350 Ultimate चिप, 12 जीबी रैम और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। इसके साथ फोन में वर्चुअल रैम भी मिलती है।

बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए जीटी 30 प्रो में एक्सबूस्ट गेमिंग इंजन और VC लिक्विड कूलिंग का सपोर्ट दिया गया है, जो डिवाइस को जल्दी गर्म नहीं होने देता है। इसके अलावा, फोन में शोल्डर बटन और X-Axis Linear मोटर मिलती है।

बैटरी और कैमरा

GT 30 Pro स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है। इसको 45W फास्ट चार्जिंग और 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग मिलती है। इसको रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कैमरे सेक्शन पर आएं, तो फोन में 108MP का मेन सेंसर और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है, जबकि फ्रंट में 13MP का कैमरा दिया गया है।

अन्य डिटेल

इस स्मार्टफोन में AI फीचर प्रदान करने के लिए Folax और डीपसीक R1 का सपोर्ट दिया गया है। सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल फोन में डुअल सिम, वाईफाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, जीपीएस, NavIC और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।

गेमिंग एडिशन से भी उठा पर्दा

स्मार्टफोन ब्रांड इनफिनिक्स ने स्टैंडर्ड जीटी 30 प्रो के गेमिंग एडिशन को भी लॉन्च किया है। इस एडिशन के साथ MagCase और MagCharge कूलर मिलता है, जो डिवाइस के पीछे अटैच हो जाता है और डिवाइस को जल्दी हीट नहीं होने देता है। इसके अलावा, XPAD GT टैबलेट, GT Buds 4 वायरलेस ईयरबड्स और GT पावर बैंक को भी पेश किया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कितनी है कीमत

कंपनी ने इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो को ब्लेड व्हाइट, शेडो एश और डार्क फ्लेयर कलर में उतारा गया है। इस फोन के 12GB+256GB और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: MYR 1,299 (करीब 26,109 रुपये) और MYR 1,499 (करीब 30,123 रुपये) रखी गई है।