comscore

Google Pixel 7a के सभी स्पेसिफिकेशन्स लीक, मिलेगा 64MP कैमरा!

Google Pixel 7a के बारे में नई लीक रिपोर्ट सामने आई है। गूगल का यह अपकमिंग स्मार्टफोन 10 मई को लॉन्च किया जा सकता है। Google I/O 2023 में गूगल कई और डिवाइसेज और पेश कर सकता है।

techlusive.in Written By article news

Written By

Edited by |Published: Mar 12, 2023, 10:14 AM (IST)

Highlights

  • Google Pixel 7a को जल्द ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।
  • गूगल के इस स्मार्टफोन के फीचर्स लीक हुए हैं।
  • Google के इस फोन में 64MP कैमरा समेत जबरदस्त फीचर्स मिलेंगे।

Google Pixel 7a को 10 मई को आयोजित होने वाले गूगल के इवेंट में पेश किया जा सकता है। इस मिड बजट स्मार्टफोन के बारे में नई जानकारी सामने आई है। एक टिप्स्टर ने इस स्मार्टफोन के बारे में ये जानकारी बताई है। पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 7 Series की तरह ही गूगल का यह अपकमिंग फोन भी Tensor 2 चिपसेट के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें 64MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। आइए, जानते हैं गूगल के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में… news और पढें: 64MP कैमरा और 8GB RAM वाले Google Pixel 7a को मात्र 24,999 रुपये में लाएं घर, Flipkart पर धड़ाम हुई कीमत

मिलेंगे ये फीचर्स

एक भारतीय टिप्स्टर देबन रॉय ने Pixel 7a के मुख्य स्पेसफिकेशन्स के बारे में जानकारी शेयर की है। टिप्स्टर के मुताबिक, गूगल का यह हैंडसेट 6.1 इंच के FHD+ OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसका डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें Google Tensor G2 प्रोसेसर मिलेगा। साथ ही, यह LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज को सपोर्ट करेगा। news और पढें: 128GB स्टोरेज, 64MP कैमरा और 4300mAh बैटरी वाले Google फोन के गिर गए दाम, यहां चेक करें Deal

Google Pixel 7a के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 64MP का Sony IMX787 प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा, जिसके साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा। फोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है। इसमें 5W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

टिप्स्टर ने स्पेसिफिकेशन्स के साथ फोन की तस्वीरें भी शेयर की हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 10.8MP का कैमरा दिया जा सकता है। Pixel 7a के बारे में पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज सपोर्ट के साथ आ सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Pixel Fold भी हो सकता है लॉन्च

गूगल के इस स्मार्टफोन के अलावा Pixel Fold भी पेश किए जाने की उम्मीद है। गूगल के पहले फोल्डेबल फोन के बारे में भी कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं। साथ ही, गूगल इस इवेंट में Pixel Tablet और Pixel 8 Series के बारे में भी जानकारी रिवील कर सकता है। Google I/O में इस साल कंपनी Android 14 पेश करेगी, जिसके कई फीचर्स पहले ही लीक हो चुके हैं। साथ ही, गूगल पिक्सल यूजर्स के लिए इसका डेवलपर्स प्रिव्यू भी रोल आउट किया जा सकता है।