comscore

Google Pixel 10 पर अब ऑफलाइन चलेंगे Steam Games, GameNative अपडेट से गेमिंग में बड़ा बदलाव

Google Pixel 10 यूजर्स के लिए खुशखबरी है, नए GameNative 0.9.0 अपडेट के बाद अब फोन पर Steam गेम्स ऑफलाइन खेले जा सकते हैं। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 06, 2026, 03:40 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Google Pixel 10 यूजर्स के लिए गेमिंग का अनुभव अब और भी मजेदार होने वाला है। नए GameNative 0.9.0 अपडेट के साथ अब इस स्मार्टफोन पर Steam गेम्स ऑफलाइन भी खेले जा सकते हैं। यह अपडेट खासतौर पर इसलिए जरूरी है क्योंकि इसमें PowerVR GPU सपोर्ट जोड़ा गया है, जिससे गेम्स पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद और बेहतर तरीके से चलेंगे। news और पढें: Google पिक्सल लवर्स के लिए गुड न्यूज, Pixel 10 Pro पर मिल रहा 10,000 का बड़ा Discount

क्या GameNative अपडेट से Pixel यूजर्स की सबसे बड़ी समस्या खत्म हो गई है?

अब तक Android एमुलेटर ज्यादातर Snapdragon Processors में मिलने वाले Adreno GPU पर फोकस करते थे। इसकी वजह से Pixel यूजर्स को हमेशा सीमित ऑप्शन मिलते थे और वे PC गेम्स का पूरा मजा नहीं ले पाते थे, लेकिन GameNative 0.9.0 के इस नए अपडेट ने यह कमी पूरी कर दी है। Google के Tensor G5 चिपसेट में मौजूद PowerVR GPU के सपोर्ट के साथ अब Pixel डिवाइस भी इसमें शामिल हो गए हैं। इसका सीधा मतलब है कि अब Pixel यूजर्स भी बिना किसी बड़ी परेशानी के हाई-क्वालिटी गेमिंग कर सकते हैं। news और पढें: Google Pixel 10 5G पर 10,000 का तगड़ा डिस्काउंट, न चूकें Flipkart का फाडू डील

क्या अब स्मार्टफोन पर PC जैसे गेमिंग का पूरा मजा मिल पाएगा?

इस अपडेट के बाद आप Stardew Valley और Hades जैसे पॉपुलर PC गेम्स सीधे अपने फोन पर खेल सकते हैं, खास बात यह है कि अब गेमिंग सिर्फ छोटे स्क्रीन तक सीमित नहीं रही। GameNative में डेस्कटॉप-जैसे एक्सपीरियंस का भी सपोर्ट दिया गया है जैसे Samsung DeX जैसी सुविधा, जिससे आप अपने फोन को मॉनिटर से कनेक्ट कर सकते हैं यानी अब आपका स्मार्टफोन ही एक छोटा गेमिंग PC बन सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

GameNative 0.9.0 में और कौन-कौन से नए फीचर्स जोड़े गए हैं?

GameNative 0.9.0 अपडेट में कई और नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इसमें एक नया स्लाइडिंग इंटरफेस दिया गया है, जिससे ऐप इस्तेमाल करना आसान हो गया है, साथ ही Steam Workshop का सपोर्ट, डाउनलोड और स्टोरेज को मैनेज करने के लिए अलग सेक्शन और खास गेम्स के लिए क्लाउड सेव को बंद करने का ऑप्शन भी मिलता है। इतना ही नहीं अब परफॉर्मेंस ओवरले में बैटरी का तापमान भी देखा जा सकता है, जिससे आप गेम खेलते समय फोन की हीट पर नजर रख सकते हैं हालांकि यह अभी प्री-रिलीज वर्जन है, इसलिए कुछ बग्स और दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन आने वाले अपडेट्स में इन्हें ठीक किया जाएगा।