Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 22, 2025, 02:04 PM (IST)
Representational image
Apple का फोल्डेबल स्मार्टफोन काफी चर्चा में बना हुआ है। अभी कंपनी ने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है। हालांकि, लीक रिपोर्ट्स में स्मार्टफोन्स के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। नई लीक रिपोर्ट में एप्पल के फोल्डेबल स्मार्टफोन का डिजाइन, बैटरी और कई डिटेल सामने आ गई है। और पढें: Apple की Valentine’s Day Sale हुई शुरू, iPhone 17 से लेकर MacBook, iPad और AirPods तक पर मिल रहे शानदार ऑफर्स
कंपनी अपने पहले फोल्डेबल iPhone को एक बेहतरीन प्रोडक्ट बनाने की कोशिश में लगा हुआ है। Apple के लिए फोकस डिवाइस को पतला रखना है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Apple ने iOS 26.3 अपडेट किया जारी, Android से iPhone में डेटा ट्रांसफर अब आसान!
कोरियाई समाचार एग्रीगेटर yeux1122 की एक रिपोर्ट के अनुसार पहले रिलीज होने वाले Apple फोल्डेबल फोन के डिस्प्ले DDI घटकों में सुधार करके अधिक पतला करने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। लोकप्रिय टिप्स्टर Ming-Chi Kuo and Jeff Pu लीक रिपोर्ट की मानें तो फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7.8 इंच का मेन डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन को अनफोल्ड करने पर इस फोन में 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। और पढें: AirPods Pro में मिल सकता है कैमरा, Apple का प्लान हुआ लीक
रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल, सैमसंग के गैलेक्सी Z फोल्ड के समान एक बुक-स्टाइल डिजाइन को अपनाएगा, जो गैलेक्सी Z फ्लिप की तरह लंबवत के बजाय क्षैतिज रूप से खुलता है।
ड्यूरिबिलिटी की बात करें तो एप्पल फोल्डेबल आईफोन के हिंज में लिक्विड मेटल का यूज करने वाला है। यह मटेरियल, जिसका यूज पहले सिम इजेक्टर पिन जैसे छोटे कंपोनेंट में किया जाता रहा है, अपनी मजबूती और लचीलेपन के लिए जाना जाता है। हिंज में लिक्विड मेटल को शामिल करके एप्पल को उम्मीद है कि इससे स्क्रीन पर होने वाली सिलवटें कम होंगी और समग्र टिकाऊपन में सुधार होगा। यह फोल्डेबल डिवाइस में होने वाली आम समस्याएं हैं।
डिवाइस के पतले होने की उम्मीद है, जो खुलने पर सिर्फ 4.5 मिमी और मुड़ने पर 9 मिमी और 9.5 मिमी के बीच होगा। यह इसे बाजार में सबसे पतले फोल्डेबल स्मार्टफोन में से एक बना देगा। इस स्लिम प्रोफाइल को पाने के लिए एप्पल फेस आईडी को छोड़ सकता है और इसके बजाय पावर बटन में टच आईडी सेंसर दे सकता है। फोल्डेबल iPhone में टाइटेनियम चेसिस होने की भी उम्मीद है। इसकी प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी को बढ़ाता है।