Published By: Mona Dixit | Published: Jun 05, 2023, 05:25 PM (IST)
Battlegrounds India Mobile (BGMI) की देश में वापसी हो गई है। प्लेयर्स लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम को काफी पसंद करते हैं। इसे अभी तीन महीने के ट्रायल पर लाया है। इसके बाद हमेशा के लिए गेम से प्रतिबंध हटा दिया जाएगा। गेम में कई वेपन मिलते हैं, जिसमें Shotgun भी शामिल हैं। शॉटगन का यूज करके प्लेयर्स को जीतने में मदद मिलती है। और पढें: BGMI में Smooth Gameplay के लिए 7 Best Graphics Settings
हालांकि, शॉटगन का सही इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। आज हम इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी 5 टिप्स बताने वाले हैं, जिससे आप जल्द और आसानी से शॉटगन के जरिए अपने दुश्मनों को मार गिरा पाएंगे। आइये, जानते हैं। और पढें: BGMI 4.3 Update: भारत में आज हुआ रोलआउट, APK ऐसे करें डाउनलोड
BGMI में शॉटगन का बेहतर यूज करने के लिए हमेशा मूव करते रहें। एक जगह से ज्यादा शॉट न लें। अपनी पोजिशन को रीलोक्ट करें और दुश्मन पर निशाना बनाएं। इस तरह आप अधिक किल्स हासिल करके रेड हॉट ड्रॉप लोकेशन से बाहर आ जाते हैं। एक जगह बैठकर दुश्मनों का इंतजार करने से अच्छा है शॉटगन लेकर अपनी लोकेशन बदलते रहें।
प्लेयर्स को अपने प्रतिद्वंद्वी के अगले मूव का पता लगाना चाहिए। उन्हें समझना चाहिए कि शॉटगन का यूज करते समय अपने दुश्मनों का सामना कैसे करना है ताकि उनकी बुलेट खराब न जाएं। इस कारण पहले ही अपनी प्लानिंग कर लें कि अगला किल आपको कौन सा होगा और आप उसे कैसे मारेंगे।
शॉटगन चलाने के दौरान कॉर्नर, दरवाजों और दीवारों का सहारा लें। दुश्मन पर निशाना लगाते समय दीवारों के पास रहें। ज्यादा किल्स पाने के लिए आपको दरवाजे और दीवारों को कवर की तरह यूज करते हुए अचानक स्ट्राइक करने की प्रैक्टिस करनी चाहिए।
Assault Rifle या SMG की तरह शॉटगन प्लेयर्स को एक्सटेंडेड मैगजीन साइज की सुविधा नहीं देती है। इस कारण हर एक शॉट जरूरी है। प्लेयर्स को शॉटगन से अंधाधुन और बेकार शॉट नहीं लगाने चाहिए। इस कारण प्लेयर्स को हमेशा गन की बुलेट की गिनती रखनी चाहिए और फिर उनका यूज करना चाहिए।
इस तरह आप शॉटगन का सही यूज करके आसानी से दुश्मनों को मार गिराएंगे।