Written By Ashutosh Ojha
Edited By: Ashutosh Ojha | Published By: Ashutosh Ojha | Published: Nov 12, 2025, 04:25 PM (IST)
Rockstar Games ने जब दिसंबर 2023 में GTA 6 का पहला ट्रेलर जारी किया था, तब से इंटरनेट पर इसका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। अब लगभग दो साल बीत चुके हैं और फैंस बेसब्री से तीसरे ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं कि Rockstar के YouTube चैनल पर वीडियो की संख्या बढ़ी है, जिससे कयास लगाया जा रहा है कि कोई ‘hidden trailer’ अपलोड किया गया है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही GTA 6 Trailer 3 जारी कर सकती है और कुछ फैंस का कहना है कि यह 11 या 12 नवंबर 2025 को रिलीज हो सकता है। और पढें: GTA 6 की पूरी स्टोरी खत्म करने में कितना समय लगेगा? नई रिपोर्ट ने कर दिया बड़ा खुलासा
GTA कम्युनिटी में कई यूजर्स का मानना है कि Rockstar पहले से ही Trailer 3 तैयार कर चुकी है और इसे किसी बड़े इवेंट या DLC अपडेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि नया ट्रेलर GTA Online के आने वाले Mansion DLC से जुड़ा हो सकता है। वहीं Reddit और ‘X’ पर कई थ्योरी वायरल हैं कि गेम में मौजूद कैरेक्टर Dre’Quan Priest के सम्मान में 11 नवंबर को ट्रेलर रिलीज किया जा सकता है, क्योंकि गेम में ’11’ नंबर बार-बार दिख रहा है। हालांकि Rockstar ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, जिससे रहस्य और भी गहरा गया है। और पढें: GTA 6 का Trailer 3 कब आएगा? जानिए नए अपडेट्स
और पढें: GTA 6 अभी भी पूरी तरह तैयार नहीं, लेकिन क्या ये गेम फिर से लेट होगा? जानें नया अपडेट
Rockstar Games ने हाल ही में पुष्टि की है कि GTA 6 अब 19 नवंबर 2026 को लॉन्च होगा। पहले उम्मीद थी कि यह गेम मई 2026 में रिलीज होगा लेकिन कंपनी ने इसे कुछ महीने आगे बढ़ा दिया है। Rockstar का कहना है कि वे गेम को ‘फैंस की उम्मीदों के मुताबिक परफेक्ट’ बनाना चाहते हैं, इसलिए अतिरिक्त समय लिया गया है। वैसे भी Rockstar की पहचान इसी बात के लिए है कि वे देर से लेकिन बेहतरीन गेम लॉन्च करते हैं। GTA V और Red Dead Redemption 2 दोनों ही कई बार टले थे लेकिन लॉन्च के बाद इतिहास रच दिया था।
2022 में हुए बड़े डेटा लीक ने GTA 6 की शुरुआती झलक दुनिया के सामने ला दी थी, जिसमें गेम के दो मुख्य किरदार और कुछ शुरुआती मिशन दिखाई दिए थे। उसके बाद से छोटे-मोटे कई वीडियो और क्लिप्स सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जैसे पुलिस चेज, बोट मिशन और रियल-टाइम मौसम बदलाव। हालांकि Rockstar ने इनमें से किसी की पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गेम में अब और भी स्मार्ट NPCs, ज्यादा इंटरेक्टिव बिल्डिंग्स और पहले से ज्यादा रियलिस्टिक दुनिया होगी। अगर ये सब सच साबित हुआ तो GTA 6 अब तक का सबसे बड़ा और शानदार ओपन-वर्ल्ड गेम बन सकता है।