Published By: Mona Dixit | Published: Apr 21, 2023, 08:53 PM (IST)
Free Fire MAX खेलने वाले प्लेयर्स के लिए एक अच्छी खबर है। गेम में एक नया इवेंट शुरू हुआ है, जो गेमर्स को कई शानदार रिवॉर्ड दे रहा है, जिसमें गन स्किन भी शामिल है। प्लेयर्स फ्री में इवेंट के जरिए स्किन पा सकते हैं। ये गन स्किन प्लेयर्स के वेपन को पावरफुल बनाते हैं और उन्हें गेम जीतने में मदद करते हैं। इंडियन सर्वर पर लाइव हुआ यह इवेंट परमानेंट फ्री गन स्किन दे रहा है। गेमर्स को एक तय समय के लिए गेम खेलकर Vector – Hawk Wing समेत अन्य रिवॉर्ड पाने होंगे। डिटेल के लिए आगे पढ़ते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम Free Fire MAX के इंडियन सर्वर पर Playtime इवेंट लाइव हो गया है। नया इवेंट गेम में 21 अप्रैल, 2023 से शुरू हो गया है और 25 अप्रैल तक चलेगा। इसमें प्लेयर्स को तीन टास्क पूरे करने होंगे और उसके बाद उन्हें रिवॉर्ड मिलेगा। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन
कई दिनों में इतना प्लेटाइम जमा करना निश्चित रूप से मुश्किल नहीं है। हालांकि, स्पीड की गणना केवल तभी की जाएगी जब यूजर्स एक मैच में शामिल होंगे। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस