Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 16, 2024, 01:53 PM (IST)
Garena Free Fire MAX में एक नया लक रॉयल MP40 Ring इवेंट लाइव हो गया है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स के इस इवेंट में प्लेयर्स को स्किन के साथ-साथ बहुत कुछ पाने का मौका मिल रहा है। बता दें कि Poker MP40 स्किन SMG के लिए पापुलर गन स्किन में से है। इसे पाना प्लेयर के लिए फायदे का सौदा होगा। हालांकि, इसे पाने के लिए प्लेयर्स को कुछ डायमंड खर्च करके स्पिन करने होंगे। यह इवेंट दो हफ्तों तक गेम में चलेगा। इसकी डिटेल के लिए आगे पढ़ें। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 20 April 2026: मुफ्त में मिलेंगे Diamonds, Gold और रेयर स्किन! जल्दी करें
Free Fire MAX MP40 Ring गेम में 16 जनवरी यानी आज से शुरू हो गया है और दो हफ्तों तक चलेगा। इस इवेंट के प्राइज पूल The MP40 – Flashing Spade and MP40 – Royale Flush मिल रहा है। एक्सचेंज सेक्शन के पार्ट के रूप में Poker MP40 मिल रही है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 17 April 2026: फ्री स्किन्स और डायमंड्स पाने का शानदार मौका, ऐसे करें रिडीम
इन्हें पाने के लिए प्लेयर्स को स्पिन करना होगा। पहले स्पिन की कीमत 20 डायमंड है। वहीं, 10+1 स्पिन के सेट को 200 डायमंड में पाया जा सकता है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 14 April 2026: फ्री स्किन्स और डायमंड पाने का मौका, जल्दी करें
स्पिन के तौर पर मिल रहे Purple Aura टोकन को एक्सचेंज करने पर प्लेयर्स नीचे दिए गए रिवॉर्ड लिस्ट में आइटम मिलेंगे।