Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 21, 2025, 09:32 AM (IST)
Garena Free Fire MAX Daily Special: फ्री फायर मैक्स के प्लेयर्स को डेली स्पेशल के तहत कई धमाल आइटम 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर पाने का मौका मिल रहा है। डेली स्पेशल के नाम से ही पता चल रहा है कि गरेना हर रोज गेमर्स को डिस्काउंट पर कॉस्मेटिक आइटम देता है। प्लेयर्स आज डेली स्पेशल के तहत Show Off, BP S11 Token Crate, Swag Coach Bundle, Glacier Devil Hunter (Bottom) जैसे आइटम सस्ते मिल रहे हैं। आइये, बताते हैं कि इन आइटम को कैसे और कितनी कीमत पर खरीद सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Shadowthorn Hitman बंडल, ऐसे करें क्लेम
Garena Free Fire MAX Daily Special उन प्लेयर्स के लिए काफी उपयोगी होता है, जिनके पास कॉस्मेटिक आइटम खरीदने के लिए पर्याप्त डायमंड यानी इन-गेम करेंसी नहीं होते हैं। प्लेयर्स डेली स्पेशल में विभिन्न आइटम को 50 प्रतिशत डिस्काउंट में खरीद सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 3 March 2026: आज मुफ्त में मिल रहे प्रीमियम आइटम, जल्दी करें