Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 26, 2025, 10:31 AM (IST)
Garena Free Fire MAX Daily Special में आज प्लेयर्स को Bundle, Gloo wall जैसे कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena प्लेयर्स के लिए हर रोज डेली स्पेशल स्टोर के तहत ऑफर में कई कॉस्मेटिक आइटम लाता है। इन आइटम्स पर 50 प्रतिशत का सीधा डिस्काउंट मिलता है। आइये, आज किन आइटम को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
Garena Free Fire MAX Daily Special के नाम से ही पता चल रहा है कि हर रोज स्पेशल ऑफर आता है। प्लेयर्स को ऑफर के तहत मिल रहे आइटम को खरीदने के लिए एक ही दिन का समय होते है। हर रोज नए-नए आइटम पर ऑफर मिलते हैं। इसका मतलब है कि आज मिल रहे आइटम्स को डिस्काउंट के साथ केवल आज ही खरीदा जा सकता है। कल नए आइटम पर अलग ऑफर्स होंगे। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका