comscore

BGMI VS Free Fire Max: किस गेम में मिल रहे हैं ज्यादा फ्री रिवॉर्ड?

आजकल मोबाइल गेमिंग सिर्फ टाइम पास नहीं, बल्कि इनाम कमाने का भी जरिया बन गया है। BGMI और Free Fire Max जैसे गेम्स खिलाड़ियों को हर दिन फ्री रिवॉर्ड्स का मौका दे रहे हैं। जुलाई 2025 में कौन-सा गेम दे रहा है ज्यादा फायदे? आइए जानें इस मुकाबले में कौन भारी है।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jul 04, 2025, 11:59 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

news और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम

आज के समय में मोबाइल गेम्स सिर्फ खेलने के लिए नहीं होते, बल्कि इनसे हर दिन इनाम भी मिल सकते हैं। खासतौर पर बैटल रॉयल गेम्स भारत में बहुत पसंद किए जा रहे हैं। इस वक्त दो गेम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं Garena Free Fire Max और Battlegrounds Mobile India (BGMI) जुलाई 2025 में दोनों गेम्स ने खास इवेंट और गिफ्ट्स देकर गेमर्स को अपनी ओर खींचा है। अब सवाल यह है कि इनमें से कौन-सा गेम खिलाड़ियों को ज्यादा और अच्छे फ्री रिवॉर्ड्स दे रहा है? आइए जानते हैं। news और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन

इवेंट्स और इनामों की तुलना

Free Fire Max जुलाई में अपने कई बड़े इवेंट्स जैसे Rampage Reborn, Booyah Carnival और Login Milestone के साथ आया है। इन इवेंट्स में खिलाड़ी को डेली रिडीम कोड्स के जरिए डायमंड्स, गन स्किन्स (जैसे AK47 – Flaming Red), कैरेक्टर बंडल्स और पेट स्किन्स जैसे इनाम मिलते हैं। दूसरी ओर BGMI में Mission Ignition Reloaded, Independence Day Royale और Weapon Mastery XP Bonus जैसे इवेंट्स चल रहे हैं, जो मिशन पर आधारित होते हैं और क्लासिक क्रेट कूपन, टेम्पररी गन स्किन्स और आउटफिट्स जैसे इनाम देते हैं। news और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस

रिडीम कोड्स और एक्सेसिबिलिटी, कौन देता है ज्यादा फ्री में?

Free Fire Max में हर दिन रिडीम कोड जारी होते हैं जिन्हें Garena की वेबसाइट पर डालते ही खिलाड़ी तुरंत इनाम पा सकते हैं। यह खासकर फ्रीटू-प्ले यानी बिना पैसे खर्च किए खेलने वाले यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद है। इसके मुकाबले BGMI में डेली कोड्स नहीं मिलते और अधिकतर इनाम केवल इवेंट्स पूरा करने या UC (इन-गेम करेंसी) खरीदने पर मिलते हैं। यानि जो खिलाड़ी बिना पैसे खर्च किए खेलना चाहते हैं, उनके लिए BGMI में प्रीमियम आइटम पाना थोड़ा मुश्किल होता है।

किसे चुनें जुलाई 2025 के लिए?

अगर आप ऐसे गेमर हैं जो हर दिन कुछ नया इनाम पाना चाहते हैं जैसे फ्री गन स्किन, कैरेक्टर के कपड़े और बंडल तो Free Fire Max आपके लिए बढ़िया गेम है। वहीं अगर आपको रियल जैसी लड़ाई और मिशन पूरे करने वाला गेम पसंद है, तो BGMI आपके लिए बेहतर रहेगा। जुलाई 2025 के हिसाब से देखा जाए तो Free Fire Max में रोजाना मिलने वाले फ्री रिवार्ड्स और इनाम ज्यादा हैं। लेकिन अगर आपको सोच-समझकर खेलने वाला गेम और शानदार लूट पसंद है, तो BGMI भी किसी से कम नहीं है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource