Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 06, 2025, 08:31 AM (IST)
Free Fire Max का मॉस्ट अवेटेड इवेंट ‘TURTELNECK’ लाइव हो गया है। इस खास इवेंट में प्रीमियम आउटफिट मिल रही है, जिसे पाकर कैरेक्टर को गेम में स्टाइलिश लुक मिलेगा। इसके अतिरिक्त इवेंट में प्रीमियम फैशन टोकन भी दिए जा रहे हैं। इन्हें एक्सचेंज करके ग्लूवॉल स्किन, बंडल और लूट क्रेट जैसे गेमिंग आइटम को अनलॉक किया जा सकता है। अगर आप आउफिट, बंडल या फिर क्रेट पाना चाहते हैं, तो आज का इवेंट आपके लिए है। यहां आपको नए गेमिंग इवेंट की पूरी जानकारी मिलेगी। और पढें: Free Fire Max में लाइव हुआ नया Faded Wheel इवेंट, मिल रहा एक्सक्लूसिव Ruby Legend स्काईविंग
फ्री फायर मैक्स का TURTELNECK RING लक रॉयल बेस्ड इवेंट है। आसान शब्दों में कहें तो इस इवेंट में मिलने वाले आपकी किस्मत पर निर्भर करेंगे। इसमें एक बार में केवल एक ही रिवॉर्ड मिलेगा, जिसे दोबारा क्लेम नहीं किया जा सकेगा। यह गेमर्स के लिए अगले 13 दिन तक जारी रहेगा। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes: नए कोड दिला रहे Diamond और Skins, फ्री में ऐसे पाएं
और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Cobalt Monster Club बंडल और Dangerous Game इमोट, ऐसे करें अनलॉक
इस आर्टिकल में बताए गए इवेंट से रिवॉर्ड पाने के लिए स्पिन करना होगा, जिसके लिए गेमर्स को इन-गेम करेंसी डायमंड खर्च करने पड़ेंगे। इसमें एक बार स्पिन करने के लिए 20 डायमंड का उपयोग करना होगा। वहीं, 10+1 यानी 11 बार स्पिन के लिए 200 डायमंड का उपयोग करना होगा।
TURTELNECK RING इवेंट में मिलने वाले टोकन को एक्सचेंज करके भी रिवॉर्ड पाए जा सकते हैं।
1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।
2. स्टोर सेक्शन में जाएं।
3. यहां TURTELNECK RING इवेंट दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
4. अब आप यहां से स्पिन करके शानदार रिवॉर्ड अनलॉक कर सकते हैं।