Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 25, 2025, 09:13 AM (IST)
Free Fire Max के गेमिंग इवेंट बहुत लोकप्रिय हैं। इन इवेंट की खासियत है कि इनमें भाग लेकर स्किन (Skins), बंडल (Bundle) और इमोट (Emote) जैसे प्रीमियम आइटम को अनलॉक किया जा सकता है। इनसे गेम शानदार बनता है और गेम में अलग पहचान मिलती है। हम आपको इस गेमिंग आर्टिकल में टॉप-3 इवेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप Doodle Trouble Bundle से लेकर Kingfisher Trouble Creature स्किन तक को बहुत कम डायमंड (Diamond) में अनलॉक कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया नया इवेंट, Heart Attack इमोट समेत मिल रहा काफी कुछ
फ्री फायर मैक्स में एक्टिव Bye Trouble Ring इवेंट बंडल लवर्स के लिए है। इस गेमिंग इवेंट में डूडल ट्रबल बंडल मुख्य ईनाम के रूप में दिया जा रहा है। इसके साथ Monster Truck-Trouble Gang व्हीकल स्किन और Universal Ring Token भी दिए जा रहे हैं। इन आइटम को स्पिन करके पाया जा सकता है। यह गेमर्स के लिए अगले 15 दिन तक लाइव रहेगा। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today 18 February 2026: फ्री मिल रहे डायमंड, स्किन और पेट आज, ऐसे करें क्लेम
यह फ्री फायर मैक्स का लक रॉयल इवेंट है। इसमें 4 अलग-अलग प्रकार की गन स्किन दी जा रही हैं। इनमें Kingfisher-Trouble Creature और Vector-Tails Interwine जैसी स्किन शामिल हैं। इसके अलावा, यूनिवर्सल टोकन भी रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं। इन्हें भी स्पिन करके अनलॉक किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में Moon Flip Emote के साथ पाएं जबरदस्त एक्शन, सिर्फ 99 डायमंड्स होंगे खर्च
बैकपैक रॉयल लेटेस्ट लक रॉयल इवेंट है। इसमें स्पिन करके Trouble Unchained से लेकर Jester’s Trick बैकपैक स्किन तक को पाया जा सकता है। इसके अलावा, आउटफिट भी मिल रही हैं। इनका उपयोग करके आप अपने कैरेक्टर को अलग लुक दे सकते हैं। इन आइटम को केवल 4 दिन के भीतर क्लेम किया जा सकता है। इस समय अवधि के बाद इवेंट खत्म हो जाएगा।
गेम मेकर गरेना का मानना है कि गेमिंग इवेंट से गेमर्स का एक्सपीरियंस बेहतर होता है। इनसे प्रीमियम स्किन, बंडल और इमोट जैसे आइटम को अनलॉक करने का पूरा चांस मिलता है।