Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 17, 2024, 02:39 PM (IST)
Free Fire Max में जितना महत्व गन्स का है, उतना महत्व ग्रेनेड का भी है। इस आइटम के जरिए गेम में एक बार में 1 या 2 विरोधी को नहीं बल्कि पूरे स्क्वाड को नॉक आउट किया जा सकता है। यह तभी संभव हो पाएगा, जब ग्रेनेड का सही उपयोग किया जाए। हालांकि, ऐसा कोई नहीं कर पाता है। इसलिए हम आपको यहां कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको ग्रेनेड इस्तेमाल करते समय रखना है। चलिए नीचे विस्तार से जानते हैं… और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips
फ्री फायर मैक्स में अक्सर देखा गया है कि ज्यादातर प्लेयर्स विरोधियों को नॉक आउट करने के लिए कई ग्रेनेड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी नॉक आउट आउट नहीं कर पाते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि उन्हें सही टाइमिंग का पता नहीं होता है। ग्रेनेड की पिन खींचने के बाद थोड़ा समय लेकर फेंकें। इससे ग्रेनेड के सही जगह जाकर गिरेगा और विरोधी नुकसान पहुंचाएगा। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips
स्क्वाड को नॉक आउट करने के लिए ग्रेनेड को सही जगह पर फेंकना बहुत जरूरी है। यदि ग्रेनेड सही लोकेशन पर नहीं पहुंचेगा, तो विरोधी बच जाएगा और आप पलटवार भी कर सकता है। इसके लिए सही Aim करना भी बहुत जरूरी है। अगर आप निशाना नहीं लगा पाते हैं, तो इसके लिए आप ट्रेनिंग ग्राउंड में जाकर अभ्यास करें। इससे आप सही स्थान पर ग्रेनेड फेंक पाएंगे। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips
अक्सर देखा गया है कि फ्री फायर मैक्स में प्लेयर्स दुश्मन को बाहर करने के लिए सारे ग्रेनेड इस्तेमाल कर देते हैं। ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। ग्रेनेड का साइज बड़ा है, जिससे यह ज्यादा स्पेस लेता है। इसलिए कम ग्रेनेड अपने पास रखें और दुश्मनों से घिरे होने पर ही इसका इस्तेमाल करें।
कई बार देखा गया है कि ग्रेनेड फेंकने के बाद प्लेयर्स खुद को घायल कर लेते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए ग्रेनेड फेंकने के बाद कवर लें। ऐसा करने से आपको जरा-सा भी नुकसान नहीं पहुंचेगा और आप सुरक्षित रहेंगे।