comscore

Free Fire Max में नहीं जीत पा रहे 4v4 फाइट, अभी फॉलो करें सिंपल टिप्स

Free Fire Max में अगर आप 4v4 यानी स्क्वाड फाइट नहीं जीत पाते हैं, तो ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। हमने नीचे कुछ टिप्स बताए हैं, जिन्हें फॉलो करके आपकी टीम गेम में जीत दर्ज कर सकती है।

Published By: Ajay Verma | Published: May 25, 2024, 09:46 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Free Fire Max शानदार गेम है
  • इसमें 4v4 फाइट जीतना आसान नहीं है
  • स्क्वाड फाइट जीतने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max में 4v4 फाइट बहुत इंटेंस होती हैं। इसमें आठ प्लेयर आमने-सामने होते हैं, जिनमें से कुछ शुरुआत में नॉक आउट हो जाते हैं। बाकि के बचे हुए प्लेयर्स सर्वाइव करने के लिए एक-दूसरे पर लगातार हमले करते रहते हैं। इस स्थिति में जीत हासिल करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए हम यहा कुछ काम के टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आपकी टीम स्क्वाड फाइट (Squad Fight) में आसानी से जीत दर्ज कर पाएंगी। news और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips

Free Fire Max Tips to win 4v4 fights

टीम के सदस्यों के साथ लूट शेयर करें

फ्री फायर मैक्स में खेल रही टीम के सदस्यों के पास पर्याप्त लूट नहीं होती है। इसलिए लूट को बांटना बहुत जरूरी है। सभी प्लेयर्स को अपने टीममेट्स के साथ मेडिकल किट, बुलेट, वेपन और ग्रेनेड जैसे आइटम्स शेयर करना चाहिए। इससे टीम में एक्ता बन रहती है। साथ ही, गेम में बने रहने और जीतने में भी मदद मिलती है। news और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

प्लान बनाकर हमला करें

अक्सर देखा गया है कि टीम जीतने के लिए विरोधी टोली पर सीधा हमला कर देती है, जिससे वे नॉक आउट हो जाते हैं। यह एकदम गलत युद्ध-नीति है। ऐसा नहीं करना चाहिए। इसकी बजाय प्लान बनाकर हमला करना चाहिए। इससे आप आसानी से दुश्मन को गेम से बाहर कर पाएंगे। news और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

हमेशा साथ रहें

फ्री फायर मैक्स में 4v4 फाइट जीतनी है, तो टीम के मेंबर्स को एक साथ रहना होगा। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो विरोधी आसानी से पूरी टीम को नॉक कर देगा। इस स्थिति से बचने के लिए हमेशा गेम में साथ रहें। ऐसा करने से आप अपने टीम मेंबर की और वे आपकी मदद समय-समय पर करते रहेंगे। इससे आपका स्क्वाड आसानी से गेम के अंत तक बना रह पाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कम्युनिकेट करते रहें

फ्री फायर मैक्स में फाइट के दौरान स्क्वाड के सभी मेंबर्स को एक जैसा व्यू नहीं मिलता है। कई सदस्यों को बेहतर पोजीशन मिलती है, जहां से दुश्मन को आसानी से देखा जा सकता है। इस दौरान बेहतर कम्युनिकेशन बहुत काम आता है। वह प्लेयर आपको विरोधी की सही लोकेशन बता सकता है, जिससे आप उसे आसानी से नॉक आउट कर सकते हैं। इसलिए फाइट के दौरान कम्युनिकेट करते रहें।