Written By Ashutosh Ojha
Written By Ashutosh Ojha
Edited by Ashutosh Ojha |Published: Dec 16, 2025, 09:00 AM (IST)
Garena ने Free Fire MAX खिलाड़ियों के लिए 16 दिसंबर 2025 के नए रिडीम कोड जारी कर दिए हैं, जिससे गेमर्स को बिना पैसे खर्च किए शानदार इन-गेम रिवॉर्ड्स पाने का मौका मिल रहा है। Free Fire MAX भारत में बच्चों और युवाओं के बीच बेहद फेमस बैटल रॉयल गेम है। हर दिन लाखों खिलाड़ी इन रिडीम कोड्स का इंतजार करते हैं क्योंकि इनके जरिए डायमंड्स, गन स्किन, लूट क्रेट, बंडल, इमोट्स और कई खास आइटम बिल्कुल मुफ्त मिलते हैं।
Free Fire MAX अपनी शानदार ग्राफिक्स, स्मूथ गेमप्ले और जबरदस्त एक्शन की वजह से दूसरे बैटल रॉयल गेम्स से अलग पहचान रखता है। आमतौर पर गेम के अंदर मिलने वाले खास आइटम्स को पाने के लिए खिलाड़ियों को डायमंड्स खरीदने पड़ते हैं, जिसके लिए असली पैसे खर्च करने होते हैं लेकिन Garena द्वारा जारी किए गए रिडीम कोड्स की मदद से खिलाड़ी ये सभी आइटम्स फ्री में हासिल कर सकते हैं। इनमें गन स्किन्स, Gloo वॉल्स, कैरेक्टर्स, बंडल्स और कई एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स शामिल होते हैं, जो गेम में आपकी ताकत और स्टाइल दोनों को बढ़ाते हैं।
आज के Free Fire MAX रिडीम कोड्स अक्षरों और अंकों के खास कॉम्बिनेशन से बने होते हैं, जो आमतौर पर 12 से 16 कैरेक्टर की होती है। 16 दिसंबर 2025 के लिए जारी कुछ प्रमुख रिडीम कोड्स हैं…
ध्यान देने वाली बात यह है कि ये कोड्स सीमित समय और सीमित यूजर्स के लिए होते हैं, इसलिए इन्हें जल्द से जल्द रिडीम करना जरूरी है।
रिडीम कोड इस्तेमाल करने के लिए खिलाड़ियों को Garena की आधिकारिक रिडेम्प्शन वेबसाइट पर जाना होता है। सबसे पहले https://reward.ff.garena.com/ वेबसाइट खोलें और अपने Free Fire MAX अकाउंट से लॉग इन करें, जो Facebook, Google या VK से लिंक हो। इसके बाद दिए गए बॉक्स में रिडीम कोड डालें और Confirm बटन पर क्लिक करें। अगर कोड सही और एक्टिव हुआ, तो रिवॉर्ड 24 घंटे के अंदर आपके इन-गेम मेल सेक्शन में भेज दिया जाएगा। ध्यान रखें कि हर रीजन के लिए अलग-अलग कोड होते हैं, इसलिए भारतीय खिलाड़ियों को केवल इंडिया रीजन के लिए जारी किए गए कोड्स का ही इस्तेमाल करना चाहिए।