comscore

Free Fire Max खेलने वालों के लिए अच्छी खबर, आधी कीमत में मिल रहा Flex इमोट, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max Daily Special अपडेट हो गया है। इस शानदार स्टोर में Flex इमोट मिल रहा है, जिसे आप आधी कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, बंडल और लूट क्रेट जैसे आइटम्स को भी सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है।

Published By: Ajay Verma | Published: Dec 26, 2025, 10:38 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

news और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी, आधे दाम में मिल रहा Moon Flip इमोट और Mr. Bone बंडल

Free Fire Max में प्लेयर्स को फायदा पहुंचाने के लिए समय-समय पर लक रॉयल इवेंट लाइव किए जाते हैं। साथ में टास्क बेस्ड इवेंट को भी आयोजित किया जाता है। रिडीम कोड भी रिलीज किए जाते हैं। इनके अलावा, गेम में डेली स्पेशल (Daily Special) को भी अपडेट किया जाता है, जिससे प्रीमियम आइटम को बहुत सस्ते में पाया जा सकता है। अगर आप फ्री फायर मैक्स खेलते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। यहां आज यानी 26 दिसंबर के डेली स्पेशल और उसमें मिलने वाले आइटम के बारे में बताया गया है। news और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: आज के कोड से कैरेक्टर समेत मिल रहा बहुत कुछ, ऐसे करें रिडीम

Free Fire Max Daily Special

फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल कमाल का स्टोर है। इस खास स्टोर में वेपन स्किन, इमोट, बंडल और वेपन लूट क्रेट जैसे आइटम्स मिलते हैं, जिन पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाता है। इस छूट के साथ आइटम्स को आधी कीमत में अनलॉक किया जा सकता है। आइए आज के आइटम पर डालते हैं एक नजर… news और पढें: Free Fire Max में Trident Suit Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन हुआ अपडेट

  • BP S8 Token Crate की असली कीमत 10 डायमंड है, लेकिन यह डेली स्पेशल में 5 डायमंड में मिल रही है।
  • Graceful Beast Bundle को स्पेशल स्टोर से 449 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है। इसकी असली कीमत 899 डायमंड है।
  • Azure Annihiliation (Head) 399 डायमंड की जगह 199 डायमंड में मिल रहा है।
  • K.O Night को 49 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है। इसकी असली कीमत 99 डायमंड है।
  • Wasteland Weapon Loot Crate डेली स्पेशल में 20 डायमंड में मिल रही है। इसकी ओरिजनल कीमत 40 डायमंड है।
  • Flex इमोट को 199 डायमंड में क्लेम किया जा सकता है। इसकी असली कीमत 99 डायमंड है।

कैसे खरीदें गेमिंग आइटम ?

  1. डेली स्पेशल से आइटम अनलॉक करने के लिए फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लें।
  2. होम स्क्रीन से स्टोर सेक्शन में जाएं।
  3. यहां अपनी पसंद के किसी भी आइटम पर टैप कीजिए।
  4. अब परचेज बटन दबाएं।
  5. इसके बाद वो आइटम अनलॉक हो जाएगा और आप उसका उपयोग गेम में कर पाएंगे।

अंत में आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल स्टोर रोज अपडेट होता है। इसके साथ स्टोर में मिलने वाले आइटम भी बदल जाते हैं। इस वजह से जल्द से जल्द आइटम खरीदने की सलाह दी जाती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource