Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jun 19, 2024, 11:13 AM (IST)
Free Fire MAX OB45 Update जल्द गेम में लाइव होने वाला है। नए अपडेट के साथ लोकप्रिय बैटल रॉल गेम में अपडेट के साथ विभिन्न बदलाव देखने को मिलते हैं। गेम में कई नए इवेंट भी आते हैं। साथ ही, प्लेयर्स को नए फीचर्स भी मिलते हैं। इस अपडेट के साथ फ्री फायर मैक्स में नए नया कैरेक्टर Kassie भी लाया जाएगा। इस कैरेक्टर को गेम में आने वाले इवेंट के जरिए फ्री में पाने का मौका मिलेगा। नए कैरेक्टर के साथ-साथ कुछ पुराने कैरेक्टर को भी अपग्रेड किया जाएगा। आज हम इस आर्टिकल में फ्री फायर मैक्स OB45 अपडेट के साथ आने वाले नए कैरेक्टर के बारे में डिटेल में बात करने वाले हैं। इसकी एबिलिटी जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
Free Fire MAX OB45 Update इंडियन सरवर पर 26 जून, 2024 को लाइव हो जाएगा। इसका एडवांस सरवर लाइव कर दिया गया है। कुछ लीक प्लेयर्स इसके साथ गेम के अपकमिंग अपडेट का एक्सपीरिंय ले पा रहे हैं। साथ ही, ऑफिशियल वेबसाइट पर Patch Notes में अपडेट के बड़े बदलावों की जानकारी दी गई है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, Garena अपडेट के साथ गेम में एक नया कैरेक्टर Kassie जोड़ रहा है। यह एक फीमेल कैरेक्टर है। इसकी एबिलिटी को टीममेट के साथ यूज किया जा सकता है। इसका यूज करने पर आप अपने दोस्त के साथ एक रस्सी के जरिए कमेक्ट हो जाएंगे। इसमें हर सेकेंड में 3-3 HP तक मिलते हैं, जब तक की आप दोनों का HP फुल न हो जाए। इस कैरेक्टर का दूसरा सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आप जैसे इस इसके स्किल पर क्लिक करेंगे। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
यह आपके दोस्त को सीधा 100 HP देगा। हालांकि, असकी यूज करने के लिए आपके और आपके टीम वाले को पास-पास रहना होगा। 20 मीटर से ज्यादा दूरी होने पर बोंड टूट जाएगा और कैरेक्टर की एबिलिटी काम नहीं करेगी। इसका कूलडाउन टाइण एक मिनट है। हालांकि, यह कूलडाउन टाइम 100 HP के लिए है। बाकी के 3-3 HP के लिए कोई कूल डाउन टाइम नहीं है। इस तरह यह अपने आपको गेम के बाकी कैरेक्टर से अलग बनाता है।