Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 19, 2024, 09:31 AM (IST)
Free Fire Max गेमर्स के लिए Masterplan Ring इवेंट आ गया है। इसमें मेल और फीमेल आउटफिट पाने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा, इवेंट में रिवॉर्ड के तौर पर स्काईबोर्ड, फेस पेंट और Universal टोकन दिए जा रहे हैं। यदि आप फ्री फायर मैक्स प्लेयर हैं और अपने लिए आउटफिट खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आप इस लक रॉयल इवेंट का फायदा उठा सकते हैं। इसके जरिए आप कम डायमंड खर्च करके प्रीमियम सेट प्राप्त कर सकते हैं, जिसके लिए आमतौर पर ज्यादा डायमंड इस्तेमाल करने पड़ते हैं। आइये, यहां जानें मास्टप्लान रिंग की डिटेल। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes: इंतजार खत्म, जारी हुए लेटेस्ट रिडीम कोड, फ्री में करें बंपर रिवॉर्ड्स क्लेम
फ्री फायर मैक्स का मास्टर प्लान रिंग इवेंट अगले 13 दिन और 8 घंटे तक एक्टिव रहेगा। इस दौरान गेमर्स स्पिन करके Mechanic Masterplan और Gearing Blueprint बंडल हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा, फेस पेंट और स्काईबोर्ड मास ट्रांजिट प्राप्त करने का चांस मिलेगा। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: आज के कोड से कैरेक्टर समेत मिल रहा बहुत कुछ, ऐसे करें रिडीम
और पढें: Free Fire Max में लाइव हुई Mystery Shop, बहुत सस्ते में मिल रहे बंडल और इमोट
गरेना के इस लक रॉयल इवेंट से इनाम पाने के लिए स्पिन करना होगा। इवेंट में एक बार स्पिन करने के लिए 20 Diamonds उपयोग करने होंगे। वहीं, 10+1 बार स्पिन करने के लिए 200 डायमंड यूज करने होंगे।
इस इवेंट में सेकेंडरी रिवॉर्ड के रूप में यूनिवर्सल टोकन भी दिए जा रहे हैं। इन्हें एक्सचेंज करके ऊपर बताए गए रिवॉर्ड्स पाए जा सकते हैं। नीचे जानते हैं कितने टोकन में क्या मिलेगा :-
1. 120 टोकन एक्सचेंज करने पर Mechanic Masterplan और Gearing Blueprint बंडल मिलेगा।
2. 80 टोकन एक्सचेंज करने पर फेस पेंट मिलेगा।
3. 30 टोकन एक्सचेंज करने पर स्काईबोर्ड मास ट्रांजिट दिया जा रहा है।
4. 40 टोकन पर नेम चेंज कार्ड मिल रहा है।
5. 15 टोकन पर रूम कार्ड मिलेगा।
6. 5 टोकन पर क्यूब फ्रैगमेंट दिया जाएगा।
7. 4 टोकन एक्सचेंज करने पर वेपन लूट क्रेट मिलगी।