Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jul 22, 2024, 08:57 PM (IST)
Free Fire MAX के प्लेयर्स रोजाना गेम में शुरू होने वाले इवेंट का इंतजार करते हैं। इन इवेंट्स के जरिए प्लेयर्स को एक से बढ़कर एक इन-गेम आइटम्स रिवॉर्ड के तौर पर पाने का मौका मिलता है। ऐसा ही एक इवेंट आज प्लेयर्स के लिए लाइव हो गया है। इस इवेंट का नाम MAC10 X AC80 Ring है, जिसमें आपको प्रीमियम गन स्किन वाले का मौका मिलेगा। इस इवेंट के जरिए आप MAC10- Silver Iridescence, MAC10- Mind’s Eye, AC80- Phantasmal Touch और AC80- Phantasmal Claws पा सकते हैं। आइए जानते हैं इस इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 21 April 2026: नए कोड मुफ्त में दिलाएंगे Skin-Emote आज, ऐसे करें यूज
Free Fire MAX में नया MAC10 X AC80 रिंग इवेंट जोड़ दिया गया है। अन्य रिंग इवेंट की तरह इस इवेंट में भी आपको स्पिन करने के लिए अपने डायमंड्स खर्च करने होंगे। हालांकि, इवेंट में डायमंड्स की कीमत प्रीमियम गन स्किन की कीमत से काफी कम है। इसी वजह से ज्यादातर प्लेयर इस तरह के इवेंट का इंतजार करते हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 20 April 2026: मुफ्त में मिलेंगे Diamonds, Gold और रेयर स्किन! जल्दी करें
MAC10 X AC80 रिंग इवेंट में 1 स्पिन की कीमत 20 डायमंड्स है। वहीं, 10+1 स्पिन के लिए आपको 200 डायमंड्स खर्च करने होंगे। हर स्पिन के साथ आप रिवॉर्ड के लिए अपना लक अजमा सकते हैं। प्रीमियम गन स्किन के अलावा, स्पिन करने पर आपको यूनिवर्सल रिंग टोकन भी मिल सकता है। यूनिवर्सल रिंग टोकन को एक्सचेंज करके आप रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes today 19 April: फ्री पाएं Diamonds-Pets, आज Jackpot लगेगा हाथ! कोड्स जल्दी करें रिडीम
1. MAC10- Mind’s Eye
2. MAC10- Silver Iridescence
3. AC80- Phantasmal Touch
4. AC80- Phantasmal Claws
5. x1 Universal Ring Token
6. x2 Universal Ring Token
7. x3 Universal Ring Token
8. x5 Universal Ring Token
9. x10 Universal Ring Token
10. x100 Universal Ring Token
जैसे कि हमने बताया यदि स्पिन में आप यूनिवर्सल रिंग टोकन पाते हैं, तो आप उसके एक्सचेंज में रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर सकते हैं। MAC10- Mind’s Eye को पाने के लिए 200 यूनिवर्सल टोकन लगेंगे। MAC10- Silver Iridescence के लिए 175 टोकन चाहिए होंगे।
1. इसके लिए अपने फोन में Free Fire MAX गेम ओपन करें।
2. आपको अब इवेंट सेक्शन में MAC10 X AC80 रिंग इवेंट नाम का बैनर दिखेगा।
3. इस पर क्लिक करके ही आपके सामने इवेंट ओपन हो जाएगा।
4. अब आप डायमंड्स खर्च करके इवेंट में हिस्सा ले सकते हैं।