Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Sep 04, 2024, 09:07 PM (IST)
Free Fire MAX में OB46 Update के बाद से कई बड़े बदलाव हुए हैं। इनमें से एक गेम में एड हुआ नया कैरेक्टर Lila है। यह कैरेक्टर Gloo Strike नाम की पावर के साथ आई है, जिसके साथ यह कैरेक्टर अपने दुशमन और उसके व्हिकल की स्पीड को कम कर देती है। गेम में आज 4 सितंबर को ही यह नया अपडेट जारी हुआ है। नए अपडेट के साथ इश नए कैरेक्टर को फ्री पाने का मौका भी मिल रहा है। जी हां, आप गेम में Lila को अभी बिल्कुल फ्री पा सकते हैं। गेम में Free New Character इवेंट लाइव किया गया है। इस इवेंट में हिस्सा लेकर आप इस कैरेक्टर को बिना डायमंड खर्च किए क्लेम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 16 February 2026: आज मिल रहे हैं फ्री प्रीमियम आइटम, तुरंत करें रिडीम
Free Fire MAX में आज 4 सितंबर को OB46 अपडेट रिलीज कर दिया गया है। इसी के साथ गेम में Free New Character इवेंट लाइव हो गया है, जो कि 10 सितंबर तक जारी रहेगा। इस इवेंट के जरिए गेम में Lila कैरेक्टर को फ्री पाने का मौका मिल रहा है, जिसे आप 10 सितंबर तक क्लेम कर सकते हैं। खास बात यह है कि Lila को पाने के लिए आपको एक भी डायमंड खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही कोई टास्क करना होगा। आप सिर्फ 1 क्लिक में इस कैरेक्टर को मुफ्त में पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे- और पढें: Free Fire Max में Faded wheel इवेंट हुआ शुरू, Winchester Rafael Rage गन स्किन मिल रही FREE
1. फ्री फायर मैक्स में Lila को पाने के लिए आपको सबसे पहले यह गेम अपने स्मार्टफोन में ओपन करना होगा। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes 15 February 2026: Diamonds-Emote पाएं फ्री, आ गए आज के नए कोड्स
2. इसके बाद आपको इवेंट सेक्शन में जाना होगा।
3. इवेंट सेक्शन में आपको Free New Character पर जाना है।
4. यहां आपको नया कैरेक्टर पाने के साथ-साथ कई अन्य रिवॉर्ड्स की लिस्ट दिखेगी।
5. इस लिस्ट में पहले नंबर पर Try Out Lila का ऑप्शन मौजूद होगा। इस पर क्लिक करते ही आप गेम में इस कैरेक्टर को बिल्कुल फ्री क्लेम कर सकते हैं।
6. अन्य रिवॉर्ड्स को पाने के लिए आपको थोड़े बहुत टास्क करने होंगे। हालांकि, Lila को आप यहां से बिल्कुल फ्री पा सकते हैं।