Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Mar 18, 2024, 12:46 PM (IST)
Free Fire Max में होली (Holi 2024) के त्यौहार को ध्यान में रखकर खास इवेंट ऐड किया गया है। इसका नाम Holi Royale है। इसमें कई सारे थीम्ड आइटम्स रिवॉर्ड्स के रूप में दिए जा रहे हैं। साथ ही, इवेंट में मेगा प्राइस के तौर पर Jock Shock बंडल और Scythe – Techno वेपन स्किन्स मिल रही हैं। आइए नीचे विस्तार से जानते हैं फ्री फायर मैक्स के नए होली इवेंट और मिलने वाले रिवॉर्ड्स के बारे में… और पढें: Free Fire Max में MP5 Meta Lava Gun Skin पाएं फ्री, MP5 X PARAFAL इवेंट की हुई एंट्री
Free Fire Max के होली रॉयल इवेंट में आउटफिट्स, व्हीकल, बैकपैक, आर्मर क्रेट, बाउंटी कॉइन और स्किन जैसे धमाकेदार कॉस्मेटिक आइटम्स प्राप्त करने के लिए प्लेयर्स को इन-गेम करेंसी डायमंड का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। इसकी बजाय गोल्ड का उपयोग करना होगा। इसमें एक बार स्पिन करने के लिए 1000 गोल्ड इस्तेमाल करना होगा, जबकि 10+1 स्पिन करने के लिए 10000 गोल्ड यूज करने होंगे। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips
Scythe – Techno
Jock Shock Bundle
Prismatic Warrior Bundle
Jeep – Holi Swagger
Backpack – Techno Joy
Technocity Banner
Technojoy Avatar
Funfair Hare (Top) – 3/7/15 Days
Funflair Hare (Top) – 3/7/15 Days
Hotshot Male (Top) – 3/7/15 Days
Dazzling Diva (Head) – 3/7/15 Days
Diva Dip Dye – 3/7/15 Days
Diva Dreadlocks – 3/7/15 Days
Hotshot Male (Bottom) – 3/7/15 Days
Hotshot Female (Bottom) – 3/7/15 Days
Armor Crate
Supply Crate
Leg Pockets
Pocket Market
Bonfire Airdrop Aid
Secret Clue
Bounty Token
1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।
2. गेम के लक रॉयल सेक्शन में जाएं।
3. यहां आपको होली रॉयल इवेंट मिलेगा।
4. उस पर क्लिक करें।
5. अब आपके फोन की स्क्रीन पर इवेंट ओपन हो जाएगा।
6. यहां से आप स्पिन करके शानदार रिवॉर्ड्स प्राप्त कर सकते हैं।
फ्री फायर मैक्स में होली इवेंट के अलावा Thompson Royale इवेंट को लाइव किया गया था। यह अभी भी जारी है। इसमें Thompson – Galactic Panthera, Thompson – Dawnbreaker Lynx, Thompson – Firehound Jaguar और Thompson – Hoarfrost Cheetah गन स्किन रिवॉर्ड के तौर पर दी जा रही है। इसके लिए आपको डायमंड खर्च करने पड़ेंगे।
आखिर में बताते चलें कि गेम डेवलपर गरेना का मानना है कि इस तरह के इवेंट से प्लेयर्स को प्रीमियम आउटफिट्स और स्किन जैसे आइटम्स पाने का मौका मिलता है। ये उनके बहुत काम आते हैं और उनका इंटरेस्ट गेम में बना रहता है।