Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 29, 2023, 11:01 AM (IST)
Free Fire Max में पिछले कई दिनों से Ghost Criminal मेगा इवेंट चल रहा है, जिसमें कई सारे इवेंट्स आयोजित किए गए हैं। इनमें एक “Helping Hands” है। इसमें Pop-Pow बैकपैक और स्टार जनरल वेपन लूट क्रेट फ्री में पाने का मौका मिल रहा है। इन दोनों आइटम के अलावा इवेंट में गोल्ड भी रिवॉर्ड के तौर पर दिया जा रहा है। गेम डेवलपर Garena का मानना है कि इससे प्लेयर्स मुफ्त में प्रीमियम आइटम प्राप्त कर सकेंगे, जो गेम के दौरान उनके काम आएंगे। इससे उनका गेमिंग अनुभव भी बेहतर होगा। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
गरेना के मुताबिक, Free Fire Max का हेल्पिंग हैंड इवेंट 30 नवंबर यानी गुरुवार तक चलेगा। इस इवेंट में आपको टास्क के रूप में अपने दोस्तों की मदद करनी होगी, तभी आपको मुफ्त में शानदार इन-गेम आइटम मिलेंगे। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
1. बैटल रॉयल, क्लैश स्क्वाड और लोन वूल्फ मोड में एक टीम मेंबर की मदद करने पर 500 गोल्ड मिलेंगे।
2. बैटल रॉयल, क्लैश स्क्वाड और लोन वूल्फ मोड में दो टीम मेंबर की मदद करने पर दो स्टार जनरल वेपन लूट क्रेट रिवॉर्ड के तौर पर मिलेगा।
3. बैटल रॉयल, क्लैश स्क्वाड और लोन वूल्फ मोड में चार टीम मेंबर की मदद करने पर Pop-Pow बैकअप और 3 गोल्ड रॉयल वाउचर मिलेंगे। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
फ्री आइटम पाने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
1. अपने मोबाइल में फ्री फायर मैक्स ओपन करें।
2. लेफ्ट साइड में बने इवेंट आइकन पर क्लिक करें।
3. यहां आपको Ghost Criminal सेक्शन मिलेगा, उसमें से हेल्पिंग हैंड इवेंट पर क्लिक करें।
4. टास्क पूरा करने के बाद क्लेम बटन पर क्लिक करें।
5. अब आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।
आपको बता दें कि फ्री फायर मैक्स के Ghost Criminal में हेल्पिंग हैंड के अलावा EndedRide to the end और Daily Gold Drop जैसे इवेंट चल रहे हैं। इन इवेंट्स में ऊपर बताए गए इवेंट की तरह प्रीमियम इन-गेम आइटम रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं।