Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Feb 21, 2025, 01:21 PM (IST)
Free Fire Max Hacks: फ्री फायर मैक्स शानदार मोबाइल गेम है, जिसमें क्लासिक ग्राफिक्स, जबरदस्त गेमप्ले और कई गेमिंग मोड मिलते हैं। इनके सही कॉम्बिनेशन से गेम मजेदार बनने के साथ गेमर्स का इंटरेस्ट बना रहता है। हालांकि, इस गेम में जीत हासिल करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। अगर एक्यूरेसी अच्छी हो, तो गेम में जीत अपने नाम की जा सकती है। अगर आपकी एक्यूरेसी ठीक नहीं है, तो हम आपको इस गेमिंग खबर में कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करने से आप अपनी एक्यूरेसी को सुधार सकेंगे। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes 15 February 2026: Diamonds-Emote पाएं फ्री, आ गए आज के नए कोड्स
फ्री फायर मैक्स में जीत हासिल करने और ज्यादा किल निकालने में एक्यूरेसी अहम रोल अदा करती है। इसे बढ़ाने के लिए सेंसिटिविटी सेटिंग में जाकर रेड डॉट और TPP को 85 प्रतिशत पर सेट कर दें। इससे गेम में निशाना लगाना बहुत आसान हो जाएगा और एक्यूरेसी भी बढ़ जाएगी। और पढें: Free Fire Max: आधे दाम में मिल रहा शानदार Evil Slayer बंडल, अनलॉक करने का सुनहरा मौका
गेम में यदि क्रॉसहेयर सही पोजीशन पर है, तो एक्यूरेसी अपने आप सुधार जाएगी। गेम खेलने के दौरान क्रोसहेयर को दुश्मन के सिर पर प्लेस करें। ऐसा करने से आप एक बुलेट में उसकी हेल्थ को 90 प्रतिशत तक कम कर देंगे। इससे किल निकालना बहुत आसान हो जाएगा और जीत आपके नाम होगी। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes: इंतजार खत्म, जारी हुए लेटेस्ट रिडीम कोड, फ्री में करें बंपर रिवॉर्ड्स क्लेम
गरेना फ्री फायर मैक्स में एक्यूरेसी बढ़ाने के लिए ड्रैग शॉट ट्रिक का इस्तेमाल करें। इसे परफॉर्म करने के लिए जॉयस्टिक को ऊपर की ओर करें और फायर बटन पर टैप करें। इसके साथ ही अधिक से अधिक हेडशॉट लगाने का प्रयास करें और रेंज व एक्यूरेसी बढ़ाने वाले कैरेक्टर का भी उपयोग करें। इससे आपकी जीत सुनिश्चित होगी।
एक्यूरेसी बढ़ाने के लिए लगातार प्रैक्टिस करना बहुत जरूरी है। इससे आप गेम में आसानी से निशाना लगाकर ज्यादा किल निकाल सकेंगे। इसके लिए गेम के ट्रैनिंग मोड में जाकर शूटिंग करें। इससे आपको बहुत फायदा होगा।