Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 06, 2025, 09:07 AM (IST)
Free Fire Max में मिलने वाले गोल्ड कॉइन करेंसी की तरह काम करते हैं। इन कॉइन से गेम में मिलने वाले कैरेक्टर और पेट फूड जैसे आइटम को अनलॉक किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इन कॉइन को गेम में चल रहे इवेंट के माध्यम से फ्री में क्लेम किया जा सकता है। हम आपको यहां ऐसे ही एक इवेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप एक बार 2500 गोल्ड कॉइन पा सकते हैं। आइए जानते हैं… और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
फ्री फायर मैक्स में Bind Your Event नाम का इवेंट एक्टिव है। इसमें कुछ टास्क दिए गए हैं, जिन्हें पूरा करने पर 2500 गोल्ड कॉइन रिवॉर्ड के रूप में दिए जा रहे हैं। साथ ही, Vampire बैकपैक भी अन्य ईनाम के तौर पर मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
ऊपर बताए गए रिवॉर्ड को पाने के लिए गूगल या फिर फेसबुक अकाउंट को फ्री फायर मैक्स से बाइंड यानी लिंक करना होगा। इसके लिए गेमर्स गेम की सेटिंग में जाकर अकाउंट सेक्शन में जाएं। यहां अकाउंट बाइंड करने के ऑप्शन नजर आएगा, उस पर क्लिक करते ही आईडी बाइंड हो जाएगी और रिवॉर्ड आपके गेमिंग अकाउंट में जुड़ जाएगा। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गेम डेवलपर गरेना का मानना है कि इस तरह के इवेंट को गेमर्स के लिए लाइव किया जाता है। इन इवेंट से गेमर्स का इंटरेस्ट गेम के प्रति बना रहता है और उन्हें गेमिंग आइटम मुफ्त में क्लेम करने का चांस मिलता है, जिनके लिए आमतौर पर डायमंड खर्च करने पड़ते हैं।