comscore

Free Fire MAX: हर मैच में जीत दिलाएगा Flash पेट, जानें पावर से लेकर कीमत तक सबकुछ

Free Fire Max के ताकतवर पेट्स में से एक Flash पेट है। यदि आप इस पेट का गेम के दौरान इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो नीचे जानें पेट की ताकत और खरीदने का तरीका।

Published By: Ajay Verma | Published: Jan 22, 2024, 01:10 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Free Fire Max में एक तकतवर पेट है।
  • इसका नाम Flash है।
  • इसका इस्तेमाल करने से मैच जीतने में मदद मिलती है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max में पेट्स का अलग महत्व है। ये पेट्स अलग-अलग स्किल के साथ आते हैं। मैच में इनका इस्तेमाल करने से जीतने में मदद मिलती है। यदि आप अपने लिए पेट लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपको इस आर्टिकल में Flash और उसकी ताकत के बारे में बताएंगे। साथ ही, उसकी कीमत और खरीदने का तरीका भी बताएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्लैश पेट को गेम में कुछ समय पहले जोड़ा गया था। news और पढें: Free Fire Max में फ्री Skyboard-Season Of Love पाने का मौका आज, ऐसे करें अनलॉक

Free Fire MAX का Flash पेट

फ्री फायर मैक्स का फ्लैश पेट काफी ताकतवर है। इसका इस्तेमाल उन प्लेयर्स को करना चाहिए, जो गेम में अग्रेसिवली खेलना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं पेट की पावर, स्किल और उसे खरीदने का तरीका… news और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 17 February 2026: गेमर्स के लिए जारी हुए लेटेस्ट कोड, फ्री में मिलेंगे धमाकेदार रिवॉर्ड्स

पावर

फ्री फायर मैक्स में मिलने वाला यह पेट Steel Shell नाम की पावर के साथ आता है। यह आपको आपके विरोधियों से बचाएगा। अगर कोई दुश्मन गेम में आपके ऊपर गन या फिर चाकू से घातक हमला करता है, तो आपकी हेल्थ केवल 25 प्रतिशत तक कम होगी। आपको अपने आप को हील करने करने का मौका मिलेगा। इसका कूलडाउन समय 90 सेकेंड का है। news और पढें: Free Fire Max में Heart Attack Emote फ्री पाने का मौका, गेम में Luck Emote Royale इवेंट हुआ शुरू

स्किन

फ्लैश पेट के लिए दो स्किन मिलती हैं। इन्हें लेवल 1 और लेवल 4 पर पहुंच के बाद प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा, दो एक्शन भी दिए जाते हैं। इसे खरीदने के लिए आपको इन-गेम करेंसी 199 डायमंड खर्च करने पड़ेंगे। अच्छी बात यह है कि इसकी कीमत को डिस्काउंट कूपन लगाकर काफी हद तक कम किया जा सकता है।

पेट खरीदने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स :-

1. अपने मोबाइल में फ्री फायर मैक्स ओपन करें।
2. Peset बटन पर क्लिक करें।
3. अब स्क्रीन पर पेट लिस्ट ओपन होगी, जिसमें से Flash पेट को चुनें।
4. परचेज बटन पर क्लिक करें।
5. पेमेंट कर देंगे।
6. इस तरह आप पेट खरीद कर मैच के दौरान उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कब पॉपुलर हुआ गेम

बता दें कि फ्री फायर मैक्स को सबसे ज्यादा तब लोकप्रियता मिली, जब साल 2022 में फ्री फायर इंडिया पर बैन लगा। भारत सरकार ने नियमों का उल्लंघन करने की वजह से गेम पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि, अब इस गेम को दोबारा लॉन्च करने की चर्चा चल रही है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि फ्री फायर इंडिया को इस साल लॉन्च किया जा सकता है।