Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 02, 2024, 07:57 PM (IST)
Free Fire Max में रोजाना नए-नए इवेंट्स जोड़े जाते हैं। इन इवेंट्स के जरिए प्लेयर्स को धांसू इन-गेम आइटम्स रिवॉर्ड के तौर पर पाने का मौका मिलता है। ऐसा ही एक नया इवेंट आप फ्री फायर मैक्स गेम में शुरू हो गया है, जिसका नाम Evo Vault है। इस Evo Vault इवेंट में प्लेयर्स को एक से बढ़कर एक 4 धांसू गन स्किन पाने का मौका मिल रहा है, जिसमें MP5- Platinum Divinity, M1014- Green Flame Draco व Thompson- Cindered Colossus आदि शामिल हैं। सिर्फ गन स्किन ही नहीं बल्कि इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स को अन्य रिवॉर्ड्स पाने का मौका भी मिल रहा है। यहां जानें इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
Free Fire Max में Evo Vault इवेंट आज 2 मई 2024 को लाइव हो गया है। यह इवेंट पूरे 30 दिन तक के लिए लाइव हुआ है, जिसका मतलब यह है कि इस इवेंट के तहत मिलने वाले रिवॉर्ड्स को आप पूरे महीनेभर तक क्लेम कर सकते हैं। जैसे कि हमने बताया इस Evo Vault इवेंट के जरिए प्लेयर्स स्पिन करके धमाकेदार गन स्किन व अन्य रिवॉर्ड्स पाने का मौका मिलेगा। गन स्किन की बात करें, तो इस प्लेयर्स को स्पिन करने पर 4 गन स्किन पाने का मौका मिल रहा है। ये चार गन स्किन MP5- Platinum Divinity, M1014- Green Flame Draco, Thompson- Cindered Colossus और Scar- Megalodon Alpha हैं। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
आप डायमंड्स खर्च करके स्पिन करके इन गन स्किन पर अपना लक अजमा सकते हैं। बात डायमंड्स की करें, तो आपको 1 स्पिन करने के लिए 20 डायमंड्स खर्च करने होंगे। वहीं, 10+1 स्पिन के लिए 200 डायमंड्स खर्च करने पड़ेंगे। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
1. MP5- Platinum Divinity
2. M1014- Green Flame Draco
3. Thompson- Cindered Colossus
4. Scar- Megalodon Alpha
1. Luck royale voucher
2. Megalodon (Scar) Token
3. Pocket Market
4. Thompson- Cindered Colossus (Token)
5. Golden Royale Voucher
6. MP5- Platinum Divinity (Token Crate)
7. Secret Clue
8. Bonfire
9. M1014- Green Flame Draco (Token Crate)
1. फ्री फायर मैक्स के Evo Vault इवेंट में हिस्सा लेने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करनी होगी।
2. इसके बाद इवेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
3. अब आपको Evo Vault बैनर दिखाई देगा।
4. अब इस बैनर पर क्लिक करके आप शानदार गन स्किन व अन्य रिवॉर्ड्स के लिए अपना लक अजमा सकते हैं।