Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 27, 2025, 03:15 PM (IST)
Free Fire Max बंडल लवर्स के लिए Daily Special सेक्शन अपडेट कर दिया गया है। इस खास स्टोर में आज Lucky Koi बंडल के साथ-साथ ग्लूवॉल स्किन और Parang स्किन मिल रही है। इन स्किन को आधे दाम में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, कम रेट पर वेपन लूट क्रेट और Guardian Angel सेट भी दिया जा रहा है। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
गेम डेवलपर गरेना का मानना है कि Free Fire Max Daily Special गेमर्स को बहुत सस्ते में गेम में मिलने वाले आइटम खरीदने का चांस देता है। इसमें मिलने वाले गेमिंग आइटम 50 प्रतिशत छूट पर मिलते हैं। इस डिस्काउंट के साथ आइटम्स को आधी कीमत में खरीदा जा सकता है। इससे की डायमंड सेव होते हैं। आइए यहां जानते हैं डेली स्पेशल में मिलने वाले आइटम और उनकी कीमत और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
डेली स्पेशल में मिलने वाले आइटम की यहां पूरी लिस्ट दी गई है :- और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
1. BP S8 Token Crate की असली कीमत 40 डायमंड है। इसे स्पेशल स्टोर से 20 डायमंड में खरीदा जा सकता है।
2. Guardian Angel डेली स्पेशल में 899 डायमंड में उपलब्ध है। डिस्काउंट के बाद यह 449 डायमंड में मिल रहा है।
3. Lucky Koi बंडल को डेली स्पेशल से 449 डायमंड में परचेज किया जा सकता है। इसकी असली कीमत 899 डायमंड है।
4. ग्लू वॉल स्किन Pink Wink 399 डायमंड की बजाय 199 डायमंड में हासिल किया जा सकता है।
5. डेली स्पेशल में Parang स्किन 299 डायमंड की जगह 149 डायमंड में मिल रही है।
6. Killspark Shimbi वेपन लूट क्रेट को गेमर्स के लिए 40 डायमंड की बजाय 20 डायमंड में अवेलेबल कराया गया है।