Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jul 27, 2024, 03:08 PM (IST)
Image: Garena
Free Fire MAX में समय-समय पर धमाकेदार इवेंट आते रहते हैं। इन इवेंट्स के जरिए गेमर्स रिवॉर्ड के तौर पर गन स्किन और इमोट जैसे कई आइटम पा सकते हैं। इन्हें आमतौर पर खरीदने के लिए बंड़ी संख्या में डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करनी पड़ती है। इस कारण गेमर्स बेसब्री से इनका इंतजार करते हैं। हाल में लोकप्रिय बैटल रॉल गेम में एक नया Champion’s Walk Emote इवेंट आया है। इसमें गेमर्स को स्पेशल इमोट के साथ और भी कई शानदार रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है। इवेंट की पूरी डिटेल नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में फ्री Emote और Pets Skin पाने का मौका, आ गए आज के रिडीम कोड्स
फ्री फायर मैक्स में Champion’s Walk Emote इवेंट कल यानी 27 जुलाई, 2024 को शुरू हुआ है। यह इवेंट 12 दिन 13 घंटे तक चलेगा। इस इवेंट को गेम में एक faded wheel की तरह लाया गया है। इसका मतलब है कि गेमर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए डायमंड खर्च करने होंगे। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes For 22 September 2025: आज Emote, Pet और Gold मिल रहा FREE
रिवॉर्ड के तौर पर गेमर्स को इमोट के साथ-साथ क्यूब फ्रेगमेंट, Swagger Owmage weapon सेट, स्काईबोर्ड, सप्लाई क्रेट, क्रिकेट मास्टर बेट आदि आइटम मिल रहे हैं। और पढें: Free Fire Max में Metallic Swordmaster बंडल पाने का मौका, आधे Diamonds में करे Claim
जैसा कि आपको पता है कि यह एक फेडेड व्हील है। इस कारण गेमर्स को प्राइज पूल में से पहले दो आइटम को हटाना होगा, जिसे वे पाना नहीं चाहते हैं। इसके बाद उन्हें स्पिन करना होगा। हर स्पिन की कीमत अलग होगी। हर स्पिन पर गेमर्स को एक अलग आइटम मिलेगा। वह आइटम दोबारा स्पिन पर रिपीट नहीं होगा।
प्लेयर्स को कुछ स्पेसिफिक संख्या में स्पिन करने पर ग्रैंड प्राइज दिया जाएगा।