Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 28, 2024, 04:36 PM (IST)
Free Fire Max में जीतने और सर्वाइव करने के लिए वेपन की जरूरत पड़ती है। इसमें अलग-अलग प्रकार के वेपन मिलते हैं, जिनमें शॉटगन, Sniper, Grande launcher आदि शामिल हैं। इन ही में से एक हैंड गन्स भी हैं। इन गन का इस्तेमाल करके गेम के अंत तक बना रहा जा सकता है। ये वेपन तब सबसे ज्यादा काम आता है, जब असॉल्ट व स्नाइपर गन की बुलेट खत्म हो जाती हैं। हम आपको इस गेमिंग आर्टिकल में गेम में मिलने वाली बेस्ट Pistols के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप फ्री फायर मैक्स में सर्वाइव कर पाएंगे। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 17 January 2026: मुफ्त में पाएं शानदार रिवॉर्ड्स, ऐसे करें रिडीम
यह गन सिंपल और डेडली है। इसका फायर रेट बहुत ज्यादा है। इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। अब रीलोड की बात करें, तो यह जल्दी लोड हो जाती है। इसकी एक्यूरेसी और बुलेट पेनिट्रेशन भी अच्छा है। कुल मिलाकर कहें तो आप इस गन के जरिए गेम के अंत तक बने रह सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 1 December: मुफ्त मिलेंगे डायमंड, खास हथियार और स्किन्स, जल्दी करें
फ्री फायर मैक्स में मिलने वाली यह गन बहुत पॉपुलर है। ज्यादा प्लेयर्स इस वेपन को पसंद करते हैं। इसके स्टैट्स को देखें तो इसका फायर रेट, रेंज और रीलोड स्पीड काफी अच्छी है। इसकी एक्यूरेसी ठीक-ठाक है। यह क्लोज रेंज में दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes for 23 October: इस बार मिलेंगे मुफ्त डायमंड्स, बंडल और हथियार, तुरंत करें रिडीम
इस पिस्तौल को क्लोज रेंज फाइट के लिए बेस्ट माना गया है। इसकी मूवमेंट स्पीड अच्छी है। इस वजह से प्लेयर इसे कहीं भी ले जा सकते हैं। इसकी मदद से आप विरोधी की टोली से बचकर निकल सकते हैं। साथ ही, सर्वाइव करने में भी मदद मिलती है।
यह गन 2एक्स स्कोप के साथ आती है। इस वेपन की मदद से आप थोड़ी दूरी से दुश्मन पर वार कर सकते हैं। यह एक बार में एक बुलेट फायर करती है। इसकी रीलोड स्पीड और रेट ऑफ फायर बढ़िया है। हालांकि, इस गन का क्लिप साइज छोटा है।
इस गन को आप साइड वेपन के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक बुलेट फायर करती है। इसका डैमेज रेट, रेट ऑफ फायर और रीलोड स्पीड ठीक-ठाक है, लेकिन मैगजीन साइज छोटा है।