comscore

Free Fire MAX के रैंक मोड में यूज करें ये Female Character, नए प्लेयर्स को मिलेगी जीत

Free Fire MAX के नए प्लेयर्स रैंक मोड में यहां बताए गए 4 फीमेल कैरेक्टर का यूज करके आसानी से जीत सकते हैं। ये कैरेक्टर धमाकेदार पावर के साथ आते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 20, 2024, 01:47 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX में प्लेयर्स को मेल और फीमेल दोनों तरह के कैरेक्टर मिलते हैं। गेमर्स इन कैरेक्टर की मदद से अपने गेम को मजेदार भी बना सकते हैं। साथ ही, जीतने में भी उन्हें इससे काफी मदद मिलती है। गेम में कई सारे कैरेक्टर मौजूद हैं। हर कैरेक्टर के पास एक अलग पावर होती है। प्लेयर्स को मोड और अपनी जरूरत को देखते हुए सही कैरेक्टर को सिलेक्ट करना चाहिए। नए प्लेयर्स के लिए ऐसा करना काफी मुश्किल होता है। इस कारण हम आज यहां इस आर्टिकल में आपको गेम के ऐसे फीमेल कैरेक्टर बताने वाले हैं, जो रैंक मोड में नए प्लेयर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। आइये, जानें। news और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम

Free Fire MAX के रैंक मोड में यूज करें ये फीमेल कैरेक्टकर

Dasha

Free Fire MAX के पुराने और लोकप्रिय फीमेल कैरेक्टर्स में से एक Dasha के पास Partying On नाम की पावर होती है। इसका यूज करने पर गिरते समय होने वाले डैमेज को 30 प्रतिशत कम किया जा सकता है। इसकी मदद से प्लेयर्स ऊंचाई से कूद सकते हैं। इतना ही नहीं, यह रिकवरी के समय को भी 60 प्रतिशत कम कर देती है। इस कैरेक्टर से रिकोईल पर भी कंट्रोल किया जा सकता है। news और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन

Moco

Moco के पास Hacker’s Eye नाम की पावर है। किसी भी दुश्मन पर शॉट लगाते ही 2 सेकेंड के भीतर उसकी जगह पता चल जाती है। लेवल बढते ही इस कैरेक्टर की पावर का प्रभाव भी बढ़ जाता है। news और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस

A124

इस कैरेक्टर के पास Thrill of Battle नाम की पावर होती है। इस पावर की मदद से आप दुश्मन के किसी भी कैरेक्टर की ताकत को रोक सकते हैं। इससे दुश्मन फाइट के दौरान कैरेक्टर की ताकत का यूज नहीं कर पाएंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Laura

फ्री फायर मैक्स के इस कैरेक्टर के पास Sharp Shooter नाम की पावर होती है। लॉन्ग रेंज की गम का यूज करने वाले यूजर्स के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। स्कोप ओपन करते ही एक्यूरेसी 10 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।