comscore

Free Fire Max में बिल्कुल फ्री मिल रहे 1000 Gold कॉइन, पाने के लिए करें ये काम

Free Fire Max गेमर्स के लिए Midnight Brawl इवेंट आ गया है। इसमें 1000 गोल्ड ईनाम के रूप में दिया जा रहा है। इसके अलावा, Luck Royale Voucher और वेपन स्किन भी मिल रही है।

Published By: Ajay Verma | Published: Sep 24, 2025, 09:17 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max में गेमर्स के लिए नया इवेंट लाइव हो गया है। यह शानदार इवेंट Midnight Brawl है। इसमें गोल्ड (Gold) मिल रहा है, जिसे बिना डायमंड के पाया जा सकता है। इसके साथ लक रॉयल वाउचर और Parang स्किन भी मिल रही है। इन सभी आइटम को मुफ्त में क्लेम किया जा सकता है। अगर आप इन आइटम को रिवॉर्ड के तौर पर जीतना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको यहां इवेंट से जुड़ी पूरी डिटेल देंगे, जिससे आप आसानी से ईनाम जीत पाएंगे। आइए जानते हैं… news और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max Midnight Brawl

Free Fire Max में गेमर्स के लिए Midnight Brawl इवेंट एक्टिव हुआ है। यह एक टास्क इवेंट है। इसमें गोल्ड से लेकर Parang स्किन तक को जोड़ा गया है, जिन्हें आप बिना डायमंड के प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, इन आइटम के लिए आपको कुछ टास्क को पूरा करना होगा। news और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

news और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Rewards

  • 1000 Gold Coins
  • Luck Royale Voucher
  • Parang – Trouble Academy

Tasks

  • 1000 गोल्ड कॉइन के लिए फ्री फायर मैक्स गेमर्स को BR/CS मैच 20 मिनट तक खेलना होगा या फिर 2 विरोधियों को Melee Weapon से नॉक आउट करना होगा।
  • 40 मिनट तक BR/CS मैच खेलने या फिर Melee Weapon से 4 दुश्मनों को नॉक आउट करने पर लक रॉयल वाउचर मिलेगा।
  • Parang – Trouble Academy स्किन क्लेम करने के लिए 60 मिनट तक BR/CS मैच खेलना होगा या फिर 6 दुश्मनों को Melee Weapon से नॉक आउट करना होगा।

कैसे पाएं रिवॉर्ड ?

टास्क इवेंट से आसानी से रिवॉर्ड पाया जा सकता है। इसके लिए आप नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करें :

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

1. गोल्ड और वेपन स्किन जैसे रिवॉर्ड पाने के लिए फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लें।
2. होम स्क्रीन से इवेंट सेक्शन में जाएं।
3. यहां आपको टॉप पर Midnight Brawl इवेंट दिखेगा, उस पर टैप करें।
4. इवेंट पढ़ें और मैच में जाकर परफॉर्म करें।
5. फिर इस सेक्शन में दोबारा आए और क्लेम बटन दबाएं।
6. इस तरह आप रिवॉर्ड पा सकेंगे।