Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Sep 21, 2023, 08:55 PM (IST)
Free Fire India Launch: फ्री फायर का भारतीय वर्जन फ्री फायर इंडिया जल्द लॉन्च होने वाला है। Garena ने 31 अगस्त को इसकी लॉन्चिंग कंफर्म की थी। इसे 5 सितंबर को लॉन्च किया जाना था, लेकिन कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग कुछ सप्ताह के लिए बढ़ा दी। फिलहाल, कंपनी ने गेम की ऑफिशियल लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह गेम भारत में अक्टूबर के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें, पिछले साल इस गेम को प्राइवेसी और सिक्योरिटी को ध्यान में रखकर बैन किया गया था। वहीं, अब इसे तमाम नियम और कायदों के साथ दोबारा भारत में लाया जा रहा है। गरेना ने गेम लॉन्च से पहले अपनी प्राइवेसी पॉलिसी रिलीज कर दी है, जिसमें गेम में यूजर्स की डेटा सिक्योरिटी को लेकर तमाम जानकारियां साझा की गई है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 13 March 2026: आज मुफ्त में पाएं गन स्किन गोल्ड इमोट्स जैसे शानदार आइटम, ऐसे करें क्लेम
Free Fire India गेम Google Play store पर लिस्ट हो चुका है। इसी लिस्टिंग में Garena ने गेम की प्राइवेसी पॉलिसी को भी पब्लिश कर दिया है। इससे पहले हम आपको जानकारी दे चुके हैं कि फ्री फायर इंडिया गेम के दौरान कौन-कौन सा डेटा यूजर्स के लिए जाएगा। साथ ही कंपनी यूजर्स के डेटा की सिक्योरिटी किस तरह करेगा। इसके अलावा, डेवलपर्स द्वारा यूजर्स के डेटा को थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म पर शेयर करने जैसी जानकारियां हम आपको दे चुके हैं। गरेना ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में यह भी रिवील किया है कि वह यूजर्स के डेटा को अन्य देशों के साथ साझा करेंगे या नहीं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes for 31 August 2025: आ गए नए कोड्स, Diamonds-Outfits-Booyah Pass पाएं FREE
गरेना ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी के तहत जानकारी दी है कि फ्री फायर इंडिया यूजर्स का डेटा विदेशों में ट्रांसफर किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए Privacy Laws और Policy के तहत यूजर्स को अनुमति ली जाएगी। अगर आप क्रॉस बॉर्डर ट्रांसफर के लिए सहमत होते हैं, तभी गरेना आपके डेटा को देश से बाहर सिंगापुर या फिर अन्य देशों में ट्रांसफर करेगा। बता दें, गरेना का सेंट्रल बेस सिंगापुर में है, जहां मेन सर्वर ऑपरेट किया जाता है। और पढें: Free Fire India अगले साल होगा लॉन्च! जानें डिटेल
इसके अलावा, गरेना ने यह भी जानकारी दी है कि भारतीय यूजर्स का पर्सनल डेटा भारत या फिर सिंगापुर के सर्वर पर स्टोर किया जाएगा। भारतीय यूजर्स का डेटा भी अन्य देशों में केवल प्राइवेसी कानून और पॉलिसी के तहत ही ट्रांसफर किया जाएगा।