Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 08, 2023, 03:48 PM (IST)
Free Fire India का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। पिछले साल फरवरी में फ्री फायर पर बैन लगा था। इसके लगभग डेढ़ साल बाद अब गेम को Free Fire India नाम से भारत में वापस लाया जा रहा है। इस लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम को खासतौर पर भारत के लिए डिजाइन किया गया है। 31 अगस्त को गेम के डेवलपर Garena ने गेम की लॉन्च डेट अनाउंस की थी। इसे 5 सितंबर को लॉन्च किया जाना था। हालांकि, अब लॉन्चिंग को आगे बढ़ा दिया गया है। तब से सभी प्लेयर्स इस बारे में सर्च कर रहे हैं कि फ्री फायर इंडिया कब आएगा। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 13 March 2026: आज मुफ्त में पाएं गन स्किन गोल्ड इमोट्स जैसे शानदार आइटम, ऐसे करें क्लेम
फ्री फायर बैन हो जाने के बाद प्लेयर्स इस गेम का बेहतर ग्राफिक्स वर्जन फ्री फायर मैक्स खेल पा रहे थे। दोनों गेम्स का गेमप्ल काफी हद तक एक जैसा है। इन दोनों गेम्स में एक जैसे कैरेक्टर, वेपन और पेट्स मिलते हैं। इस कारण उम्मीद की जा रही है कि फ्री फायर के भारतीय वेरिएंट फ्री फायर इंडिया में भी वही कैरेक्टर दिए जा सकते हैं। आज हम आपको Free Fire के बेस्ट फीमेल कैरेक्टर बता रहे हैं, जो फ्री फायर इंडिया में भी मिल सकते हैं। आइये जानते हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes for 31 August 2025: आ गए नए कोड्स, Diamonds-Outfits-Booyah Pass पाएं FREE
सबसे पहले हम फ्री फायर की लोकप्रिय फीमेल कैरेक्टर Dasha की बात करते हैं। इसमें Partying On नाम की सेप्शल सर्वाइवल एबिलिटी मिलती है। यह होने वाले डैमेज को और रिकवरी टाइम को कम करती है। साथ ही, रिकॉयल रेट को भी कम करने में मदद करती है। और पढें: Free Fire India अगले साल होगा लॉन्च! जानें डिटेल
गेम में Kelly को भी काफी पसंद किया जाता है। इसमें Dash नाम की एबिलिटी मिलती है। यह स्प्रिंटिंग स्पीड को बढ़ाती है। इसकी आयु 17 साल है।
गेम की बेस्ट फीमेल कैरेक्टर लिस्ट में Moco का नाम भी शामिल है। इसकी स्पेशल एबिलिटी का नाम Hacker’s Evey है। इसकी मदद प्लेयर्स दुश्मनों को टैग करके चंद सेकेंड में शूट कर सकते हैं।
Misha भी Free Fire का एक पावरफुल फीमेल कैरेक्टर है। इसके साथ प्लेयर्स को Afterburner नाम की एबिलिटी मिलती है। यह ड्राविंग स्पीड को बढ़ाने के साथ-साथ डैमेज को कम करती है।
यह भी गेम के बेस्ट फीमेल कैरेक्टर में से एक है। इसकी स्पेशल सर्वाइवल एबिलिटी का नाम Sharp Shooter है। यह सटीकटा को बढ़ाने में मदद करती है।
ध्यान रखें कि गेम के हर कैरेक्टर की एबिलिटी अलग होती है। गेमप्ले और स्ट्रेटजी के अनुसार समय-समय पर हर कैरेक्टर जरूरी और पावरफुल होता है। उम्मीद है कि यही फीमेल कैरेक्टर Free Fire India में भी मिल सकते हैं। हालांकि, गरेना ने अभी इससे संबंधित कोई ऑफिशियल जानकारी रिवील नहीं की है।