Written By Harshit Harsh
Edited By: Harshit Harsh | Published By: Harshit Harsh | Published: Oct 11, 2023, 07:01 PM (IST)
Free Fire India को अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। गरेना के इस बैटल रॉयल गेम की वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फ्री फायर को पिछले साल फरवरी 2022 में भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से बैन कर दिया था। बैन लगने के साथ ही, इस गेम को Google Play Store और Apple App Store से हटा लिया गया। हालांकि, इसका मैक्स वर्जन Free Fire MAX गूगल प्ले स्टोर पर अभी भी खेलने के लिए उपलब्ध है। Free Fire के भारतीय वर्जन Free Fire India में गेमर्स को कई इंडिया स्पेसिफिक फीचर्स मिल सकते हैं, जिसकी घोषणा गरेना पहले ही कर चुका है। और पढें: BGMI के ये टिप्स दिलाएंगे चिकन डिनर, अभी करें फॉलो
PUBG Mobile के बैन होने के बाद इसके भारतीय वर्जन BGMI (Battlegrounds Mobile India) में भी कई इंडिया स्पेसिफिक फीचर्स जोड़े गए हैं। गेमिंग कम्युनिटी की मानें तो गरेना के इस बैटल रॉयल गेम में BGMI वाला एक खास फीचर मिल सकता है, जो गेमर्स को विरोधी टीम पर सटीक निशानी लगाने में मदद करेगा। और पढें: BGMI 4.4 Update: जल्द होगा रिलीज, इस सुपरफास्ट गाड़ी पर होगी सबकी नजर
Free Fire India में प्लेयर्स को Gyroscope फीचर मिल सकता है, जिसकी मदद से गेमर्स तेजी से विरोधी प्लेयर्स को गेम में नॉक आउट कर सकेंगे। यह फीचर सटीक निशाना लगाने में मदद करता है। BGMI में भी प्लेयर्स को यह फीचर मिलता है। Garena ने फ्री फायर इंडिया के जारी हुए टीजर में साफ किया है कि इसमें इंडिया स्पेसिफिक कई फीचर्स मिलेंगे। यही नहीं, इसके लिए गरेना ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ साझेदारी की है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फ्री फायर इंडिया में धोनी पर बेस्ड थाला कैरेक्टर को जोड़ा जाएगा।
गरेना के इस बैटल रॉयल गेम में भारतीय प्लेयर्स के लिए पैरेंटल कंट्रोल, प्ले-टाइम लिमिट जैसे भी फीचर्स जोड़े जाएंगे। गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट हुए पोस्टर में इसका गेम-प्ले रिवील हुआ है, जिसके मुताबिक, Free Fire India में 10 मिनटे के शॉर्ट मैच खेले जाएंगे। इसमें Zombie Mode समेत कई गेमिंग मोड मिल सकते हैं, जिसमें प्लेयर्स मुकाबला कर सकते हैं। फ्री फायर इंडिया को 5 सितंबर को लॉन्च किया जाना था। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 1 नवंबर को अब लॉन्च किया जाएगा।