Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 27, 2023, 03:58 PM (IST)
Free Fire India का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। पिछले साल भारत में फ्री फायर को बैन कर दिया गया था। अब यह फिर से वापसी के लिए तैयार है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम 5 सितंबर को लॉन्च किया जाना था। हालांकि, इसे टाल दिया गया। गेम को खास तौर पर भारतीय प्लेयर्स के लिए डिजाइन किया जा रहा है। इस कारण अभी इसे लॉन्च होने में थोड़ा और समय लगेगा। कुछ समय पहले आई रिपोर्ट के अनुसार, गेम अक्टूबर के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट में नई डेट रिवील हुई है। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 13 March 2026: आज मुफ्त में पाएं गन स्किन गोल्ड इमोट्स जैसे शानदार आइटम, ऐसे करें क्लेम
फ्री फायर इंडिया के लिए प्लेयर्स के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है । हाल में एक यूट्यूबर gaming with modi ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर बताया है कि फ्री फायर इंडिया 1 नवंबर, 2023 को लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है फ्री फायर इंडिया कन्फर्म डेट 1 नवंबर। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes for 31 August 2025: आ गए नए कोड्स, Diamonds-Outfits-Booyah Pass पाएं FREE
साथ ही, पोस्ट में एक शॉर्ट वीडियो भी दी गई है। इसमें एक स्क्रीनशॉट दिखाई दे रहा है, जिसमें लिखा है कि नया वर्जन रिलीज हो गया है। नया वर्जन अब उपलब्ध है। नए कंटेंट के लिए ऐप्लिकेशन स्टोर पर जाकर गेम अपडेट कर लें। और पढें: Free Fire India अगले साल होगा लॉन्च! जानें डिटेल
View this post on Instagram
हालांकि, बता दें कि अभी Garena ने गेम की लॉन्च डेट से संबंधित कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। Free Fire India गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है। प्लेयर्स वहां से इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्ले स्टोर पर डेवलपर ने गेम की प्राइवेसी पॉलिसी भी पोस्ट की है। इसमें बताया गया है कि गरेना कहां, क्यों और कैसे प्लेयर के डेटा का यूज करता है। अभी प्लेयर्स भारत में फ्री फायर के बेहतर ग्राफिक्स वर्जन फ्री फायर मैक्स खेल सकते हैं।
Free Fire India को कई बदलावों के साथ लाया जा रहा है। गेम में अब एक टाइम लिमिट होगी। प्लेयर्स सीमित समय के लिए ही गेम खेल पाएंगे ताकि उन्हें गेम की लत न लगे। 18 साल से कम की आयु वाले प्लेयर्स के लिए कुछ प्रतिबंध होंगे। गेम में डायमंड खर्च करने की भी लिमिट होगी। इसका गेम प्ले काफी हद तक फ्री फायर जैसा होगा। ये सभी बदलाव गेम को और भी रोमांचक बना सकते हैं।