comscore

Free Fire India से पहले भी आ चुका है गेम का खास वर्जन, इस देश में है मौजूद

Free Fire India से पहले भी गरेना फ्री फायर का स्पेशल वर्जन ला चुका है। गेम में कुछ यूनिक फीचर्स के साथ पेश किया गया है। आइये, जानें कहां के लिए गरेना ने पेश किया था गेम का स्पेशल वर्जन।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 28, 2023, 02:00 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Free Fire India भारत में 1 नवंबर को लॉन्च हो सकता है।
  • इसे खासतौर पर भारतीयों के लिए डिजाइन किया गया है।
  • यह गेम फ्री फायर का भारतीय वर्जन है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire India भारत में 1 नवंबर को लॉन्च हो सकता है। डेवलपर ने अभी ऑफिशियल लॉन्च डेट नहीं बताई है। पहले आई लीक रिपोर्ट्स में गेम अक्टूबर में लॉन्च किया जाना था। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि गेम 1 नवंबर से खेलने के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल, यह गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट है और वहां इसके लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फ्री फायर इंडिया भारत के लिए फ्री फायर का भारतीय वर्जन है। इसे खास तौर पर भारतीयों केलिए डिजाइन किया गया है। भारत के अलावा सभी जगह पर इसका ग्लोबल वर्जन फ्री फायर उपलब्ध है। देश में इसका बेहतर ग्राफिक्स वर्जन फ्री फायर मैक्स खेला जा सकता है। news और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 13 March 2026: आज मुफ्त में पाएं गन स्किन गोल्ड इमोट्स जैसे शानदार आइटम, ऐसे करें क्लेम

पिछले साल गेम के ग्लोबल वर्जन फ्री फायर को भारत में बैन कर दिया गया है। इसके पीछे का कारण कंपनी द्नारा प्लेयर्स के डेटा का गलत यूज करना था। इसको ध्यान में रखते हुए इस बार गरेना गेम में कई बदलाव कर रहा है। क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि और भी जगह पर फ्री फायर को खासतौर पर वहां के लिए बनाकर पेश किया गया है। आज हम यहा बताएंगे कि और किस देश में फ्री फायर का खास वर्जन उपलब्ध है। news और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes for 31 August 2025: आ गए नए कोड्स, Diamonds-Outfits-Booyah Pass पाएं FREE

Free Fire India के अलावा यह है गेम का एक और स्पेशल वर्जन

ऐसा पहली बार नहीं है जब Garena किसी देश के लिए गेम का खास वर्जन ला रहा है। इससे पहले भी एक बार ऐसा किया जा चुका है। भारत से पहले वियतनाम के लिए अलग वर्जन लॉन्च किया गया था। वियतनाम के लिए भी फ्री फायर का एक अलग वर्जन है, जिसे सिर्फ वहां के प्लेयर्स के लिए डिजाइन किया गया है। दिसंबर, 2017 में वियतनाम में Free Fire – Tôi Muốn Sống नाम से गेम का नया वर्जन लाया गया था। Tôi Muốn Sống का मतलब है कि मैं जीतना चाहता हूं। news और पढें: Free Fire India अगले साल होगा लॉन्च! जानें डिटेल

अभी भी यह वहां खेलने के लिए उपलब्ध है। इसमें वियतनाम भाषा को सिलेक्ट करने का ऑप्शन मिलता है। साथ ही, गेम में कई यूनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसी तरह से गरेना भारत के लिए फ्री फायर इंडिया ला रहा है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

31 अगस्त, 2023 को Garena ने Free Fire से लगे बैन को हटाकर फ्री फायर इंडिया लॉन्च की घोषणा की थी। डेवलपर का दावा है कि इसे खासतौर पर भारतीयों के लिए डिजाइन किया जा रहा है और यह फ्री फायर से कई मायनों में अलग होगा। इसमें भारतीयों को ध्यान में रखते हुए कई नए फीचर्स लाए जाएंगे।