Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 23, 2024, 01:08 PM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) में फीमेल गेमर्स के लिए क्यूटनेस से ओवरलोडेड क्रेट आ गया है। इसका नाम Zanmang Loopy क्रेट है। इसमें प्रीमियम पेट इमोट, सेट और कम्पेनियन फूड मुख्य रिवॉर्ड के रूप में दिया जा रहा है। इसमें पैराशूट ट्रायल, पैराशूट, स्पेस गिफ्ट, आउटफिट्स और Molotov स्किन जैसे तगड़े आइटम मिल रहे हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 16 February 2026: आज मिल रहे हैं फ्री प्रीमियम आइटम, तुरंत करें रिडीम
बीजीएमआई का Zanmang Loopy Crate हाल ही में लाइव हुआ है, जो अगले 30 दिन तक जारी रहेगा। इस बीच गेमर्स क्रेट को ओपन करके Zanmang Loopy Set, पैराशूट, मास्क, बैकपैक और फूड पा सकते हैं। इसके अलावा, पर्पल एक्सचेंज कॉइन भी प्राप्त करने का चांस मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes: इंतजार खत्म, जारी हुए लेटेस्ट रिडीम कोड, फ्री में करें बंपर रिवॉर्ड्स क्लेम
ऊपर बताए गए रिवॉर्ड्स को पाने के लिए गेमर्स को क्रेट ओपन करने के लिए UC खर्च करने होंगे। एक बार क्रेट खोलने के लिए 30 यूसी यूज करने होंगे। वहीं, क्रेट को 10 बार ओपन करने के लिए 540 यूसी का इस्तेमाल करना होगा। बता दें कि गेम में मिलने वाली UC गेमिंग करेंसी है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: आज के कोड से कैरेक्टर समेत मिल रहा बहुत कुछ, ऐसे करें रिडीम
बीजीएमआई में क्रेट्स व इवेंट्स को गेमर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने और सस्ते में प्रीमियम रिवॉर्ड्स पहुंचाने के लिए लाइव किया जाता है।