comscore

BGMI में फ्री मिल रहा Falcon Warrior और Underworld Outlaw सेट, बिना UC के क्लेम करने का बढ़िया मौका

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में Lucky Treasure नाम का इवेंट आया है। इसमें जबरदस्त गेमिंग आइटम जैसे Falcon Warrior Set, Underworld Outlaw Mask आदि मिल रहे हैं। इन्हें मुफ्त में क्लेम करने का बढ़िया चांस है।

Published By: Ajay Verma | Published: Jun 14, 2025, 01:57 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में गेमर्स को ध्यान में रखकर खास इवेंट आयोजित किया गया है। यह Lucky Treasure इवेंट है। इसमें प्रीमियम सेट, गन स्किन और बैकपैक मिल रहा है, जिसे फ्री में क्लेम किया जा सकता है। इसके साथ पैराशूट और फेस मास्क जैसे आइटम भी मिल रहे हैं। हम आपको इस गेमिंग खबर में इवेंट और उसमें मिलने वाले आइटम को क्लेम का प्रोसेस बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं… news और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!

BGMI Lucky Treasure

BGMI का Lucky Treasure इवेंट 7 जुलाई 2025 तक एक्टिव रहेगा। इस बीच गेमर्स स्पिन करके शानदार रिवॉर्ड्स जैसे Falcon Warrior Set, Iron Dracoguard स्किन, Underworld Outlaw Mask आदि हासिल कर सकते हैं। इसके लिए गेमिंग करेंसी UC का इस्तेमाल करना होगा, जिसे असली पैसे खर्च करके प्राप्त किया जा सकता है। news और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल

news और पढें: BGMI 4.2 Update: गेमर्स के लिए आया खास अपडेट, ऐसे करें Download

इवेंट में मिलने वाले रिवॉर्ड

  • Falcon Warrior Set
  • C4S11 Glasses
  • Iron Dracoguard Weapon Skin
  • Steamwork Artisan Set
  • Underworld Outlaw Set
  • Steamwork Artisan Cover
  • Underworld Outlaw Mask
  • Backpack
  • Falcon Warrior Mask
  • Dazzling Brilliance Parachute

कितने UC होंगे यूज ?

गेम में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बीजीएमआई के इस इवेंट से रिवॉर्ड पाने के लिए स्पिन करना होगा, जिसके लिए 10UC खर्च करने होंगे। यदि आप सभी आइटम को अनलॉक करना चाहते हैं, तो आपको 10 बार स्पिन करना होगा। इसके बाद सभी आइटम आपके हो जाएंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कहां से करें इवेंट एक्सेस ?

  • अपने स्मार्टफोन में BGMI ओपन कर लें।
  • होम स्क्रीन की राइट साइड में बने क्रेट बटन पर टैप करें।
  • अब आप क्रेट सेक्शन में पहुंच जाएंगे।
  • आपको नीचे की ओर लकी ट्रेजर दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • यहां स्पिन करके आप रिवॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

क्यों लाइव किए जाते हैं इवेंट

गेम डेवलपर क्राफ्टन (Krafton) का मानना है कि गेम में मिलने वाले आइटम की कीमत ज्यादा होती है। इस वजह से ज्यादातर गेमर्स उन आइटम को अनलॉक नहीं कर पाते हैं। इस वजह से गेमिंग इवेंट को लाइव किया जाता है। इनमें प्लेयर्स को प्रीमियम आइटम पाने का पूरा मौका मिलता है और उनके UC भी बचते हैं।