Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 20, 2024, 10:58 AM (IST)
BGMI में जब मैच मध्य में पहुंचता है, तो इसमें अधिकतर लॉन्ग-रेंज फाइट देखने को मिलती हैं। इनमें जीतने के लिए Sniper से सटीक निशाना लगाना पड़ता है, जो कि केवल प्रो प्लेयर ही कर पाते हैं। हालांकि, नए खिलाड़ी सही निशाना नहीं लगा पाते हैं। इसलिए हम यहां नए प्लेयर्स को कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे वे स्नाइपर गन से सही निशाना लगाने में महारत प्राप्त कर सकेंगे। और पढें: BGMI 4.5 अपडेट: इस बार गेम में होगा Naruto एनीमे के थीम वाला मैप, जानिए कब से शुरू होगा कोलैबोरेशन
BGMI में 6एक्स और 8एक्स स्कोप मिलते हैं। इनका उपयोग Sniper गन के साथ किया जा सकता है। आप भी गेम में इन अटैचमेंट को जरूर कलेक्ट करें। इससे आपको क्लियर शॉट लगाने में आसानी होगी, लेकिन इसके लिए आपको प्रैक्टिस करनी होगी। ऐसा करने से आप एक बार में दुश्मन को नॉक आउट कर पाएंगे। आपको बार-बार फायर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। और पढें: BGMI 4.5 update: इस बार गेम में होंगी Ferrari की स्पोर्ट्स कारें, इस तारीख से शुरू होगा इवेंट
बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के सभी मैप्स में हाई लोकेशन्स होती हैं। लॉन्ग-रेंज फाइट के लिए ये स्थान बहुत बढ़िया है, क्योंकि यहां से विरोधी को देखा जा सकता है और यहां से निशाना लगाने में भी आसानी होती है। साथ ही, कवर भी मिलता है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
अगर आप बेस्ट Sniper बनना चाहते हैं, तो आपको अपनी स्किल में सुधार करना होगा। इसके लिए आप हर किल या बुलेट फायर करने के बाद कवर लेने के साथ अपनी लोकेशन चेंज करें। ऐसा करने से यह फायदा होगा कि आप दुश्मन की नजर में आए बिना उसे गेम से बाहर कर सकेंगे। इससे आप गेम के अंत तक बने रहेंगे और आपके जीतने की उम्मीद बढ़ जाएगी।
मल्टीप्लेयर गेम बीजीएमआई में समय-समय पर प्लेइंग सर्किल छोटा होता रहता है। जिन खिलाड़ियों को मैप की समझ है, वो तो सर्वाइव कर लेते हैं, लेकिन जिन्हें मैप का ज्ञान नहीं वे गेम से बाहर हो जाते हैं। इसलिए समय रहते सेफ जोन में पहुंचना बहुत जरूरी है। इससे आपको सही लोकेशन पर पहुंचने का अधिक मौका मिलेगा और आप दुश्मन को तेजी से मार कर चिकन डिनर जीत सकेंगे।