Written By Harshit Harsh
Published By: Harshit Harsh | Published: Nov 10, 2023, 07:26 PM (IST)
BGMI के लिए इस महीने दो ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं। नवंबर 2023 में बैटलग्राउंड्स मोबाइल के लिए दिवाली बैटल 2023 और Fitox Esports Grand Master Invitational टूर्नामेंट आयोजित किए जाने वाले हैं। इनमें से Diwali Battle 2023 का हाल ही में समापन हुआ है। इस LAN इवेंट टूर्नामेंट को बेंगलुरू के कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में खेला गया। इसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। BGMI के इस टूर्नामेंट के लिए 35 लाख रुपये का प्राइज पूल रखा गया था। वहीं, Fitox Esports Grand Masters Invitational टूर्नामेंट 1 नंवबर को शुरू हुआ है। इसके ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच आज यानी 10 नवंबर को खेला जा रहा है। और पढें: BGMI में Smooth Gameplay के लिए 7 Best Graphics Settings
इस esports टूर्नामेंट के सेमीफाइनल्स 15 से 19 नवंबर के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल मैच के लिए 32 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें से 16 टीमें वो हैं, जिन्होंने हाल में सम्पन्न हुए BGIS 2023 फाइनल्स खेले हैं। इसके अलावा 12 टीमों को इन्वाइट के जरिए शामिल किया गया है, जबकि 4 टीमें ग्रुप स्टेज से इसमें पहुंचेगी। इन 32 टीमों को 4 के ग्रुप में बांटा गया है। इनमें से कुल 24 टीमें फाइनल्स के लिए क्वालिफाई करेंगी। और पढें: BGMI 4.3 Update: भारत में आज हुआ रोलआउट, APK ऐसे करें डाउनलोड
इस टूर्नामेंट के फाइनल्स 20 से 24 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। इनमें शामिल होने वाले 24 टीमों को तीन ग्रुप में बांटा गया है। इनमें से 16 टीमें ग्रांड फाइनल्स खेलेंगी। BGIS के इस ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का ग्रांड फाइनल्स 25 से 30 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। इस ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के लिए 12 लाख रुपये का कैश प्राइज रखा गया है।
हाल में आयोजित BGIS 2023 के फाइनल्स में Team Gladiators विजेता बनी। इस टीम को 75 लाख रुपये की ईनामी राशि दी गई। वहीं, Big Brother Esports टीम दूसरे स्थान पर रही, जिसे 37.5 लाख रुपये मिले। तीसरे स्थान पर Team X Spark टीम रही, जिसे 25 लाख रुपये का ईनाम मिला। BGIS 2023 के फाइनल्स 12, 13 और 15 अक्टूबर को खेला गया है। इसके फाइनल्स में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था।