Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 25, 2024, 04:39 PM (IST)
Battlegrounds Mobile India यानी BGMI पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। इसका नाम देश में सबसे ज्यादा खेले जाने वाले मोबाइल गेम्स की लिस्ट में शुमार है। यही कारण है कि गेम डेवलपर Krafton ने प्लेयर्स को बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए BGMI 3.0 Update रिलीज किया है, जिसे गूगल प्ले-स्टोर (Google Play Store) और एप्पल ऐप स्टोर (App Store) से डाउनलोड किया जा सकता है। इस लेटेस्ट अपडेट के तहत प्लेयर्स को गेम में नया थीम मोड मिलेगा। इसके साथ ही नए फीचर्स और वेपन भी मिलेंगे। और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!
बीजीएमआई 3.0 अपडेट के आने से प्लेयर्स को गेम में शैडो फोर्स थीम मोड मिलेगा। इसमें ominous Prison और Yasanaya जैसे यूनीक बैकग्राउंड देखने को मिलेंगे। इस रिफ्रेश विजुअल से प्लेयर्स को गेम खेलने में बहुत मजा आएगा। और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल
🔥BGMI 3.0 Update is Live
और पढें: BGMI 4.2 Update: गेमर्स के लिए आया खास अपडेट, ऐसे करें Download
Android: https://t.co/DEQGGPlo6s
— BattleGrounds Mobile India (@BattlegroundmIn) January 25, 2024
मार्क्समैन और स्नाइपर राइफल के शौकीनों के लिए यह अपडेट खास है। इसके तहत AWM, Kar98k और M24 जैसी गन को अपग्रेड किया गया है। इस अपग्रेडेशन से वेपन से निकली बुलेट न केवल इच्छित लक्ष्य को बल्कि उनके पीछे तैनात किसी भी व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे स्नाइपिंग गेम प्ले अलग लेवल पर पहुंच जाएगा।
इस अपडेट के तहत गेम में दो कॉम्बैट एबिलिटी Shadow Scout और Ninja Hook को जोड़ा गया है। शैडो स्काउट की खूबी है कि यह विरोधियों को चकमा देने के लिए प्लेयर के कई क्लोन जनरेट कर देता है। इससे दुश्मन को मारना बहुत आसान हो जाता है। वहीं, Ninja Hook की मदद से प्लेयर्स किसी भी हाई लोकेशन पर ग्लाइड करके पहुंच सकते हैं।
3.0 अपडेट के आने से गेम में अब प्लेयर्स को Katana Melee वेपन मिलेगा, जिसकी मदद से क्लोज रेंज फाइट जीतने में मदद मिलेगी।
Android यूजर्स अपडेट डाउनलोड करने के लिए यहां करें क्लिक
iPhone यूजर्स अपडेट डाउनलोड करने के लिए यहां करें क्लिक