Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 26, 2023, 03:20 PM (IST)
Battlegrounds Mobile India (BGMI) में Shining Stage Crate पेश किया गया है। Krafton ने इस क्रेट के साथ नए अल्टीमेट सेट, वेपन स्किन, फ्रैग ग्रेनेड स्किन भी गेम में जोड़े हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के इस नए क्रेट को खरीदने के लिए प्लेयर्स को इन-गेम करेंसी यानी UC खर्च करने होंगे। हालांकि, कुछ UC खर्च कर गेमर्स कई अच्छे आइटम पा सकते हैं, जो उन्हें गेम जीतने में मदद करेंगे। आइये, इस नए क्रेट को पाने का तरीका जानते हैं। और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!
BGMI Shining Stage Crate गेम में आने वाला नया क्रेट है। यह गेम में नए अल्टीमेट सेट Dandy Groovstar लेकर आया है। इसमें कई यूनिक और एक्सक्लूसिव आइटम मिल रहे हैं। क्रेट को UC के जरिये खरीदा जा सकता है। हालांकि, इसे फ्री में पाने का तरीका Classic Crate है। क्लासिक क्रेट ओपन करके नए क्रेट को फ्री में पा सकते हैं। और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल
और पढें: BGMI 4.2 Update: गेमर्स के लिए आया खास अपडेट, ऐसे करें Download
View this post on Instagram
शाइनिंग स्टेज क्रेट बीजीएमआई में जोड़े गए कुछ नए और यूनिक आइटम प्राप्त करने का एक शानदार तरीका है। क्रेट में विभिन्न प्रकार के आइटम मिल रहे हैं। इस कारण हर किसी के लिए कुछ न कुछ आइटम इस क्रेट में है।
शाइनिंग स्टेज क्रेट ओपन करने के लिए आपके पास एक की होनी चाहिए। की यूसी का यूज करके क्रेट खरीद सकते हैं या आप क्लासिक क्रेट ओपन करके फ्री में पा सकते हैं। एक बार जब आपके पास की होगी तो आप इन-गेम मेनू के क्रेट्स सेक्शन में जाकर शाइनिंग स्टेज क्रेट ओपन कर सकते हैं। शाइनिंग स्टेज क्रेट का सिलेक्ट करें और ओपन बटन पर क्लिक कर दें।
क्रेट ओपन हो जाएगा और आपको क्रेट के एक से एक अच्छे आइटम मिलेंगे। आप शाइनिंग स्टेज सेट, नए वेपन की स्किन या कोई अन्य आइटम पा सकते हैं। इन आइटम की मदद से आप न सिर्फ अपने लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम को मजेदार बना पाएंगे। बल्कि गेम जीतने में भी मदद करते हैं। प्लेयर्स के लिए अच्छे आइटम पाने का यह शानदार मौका है। उन्हें इसे हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।