Published By: Mona Dixit | Published: May 31, 2023, 03:42 PM (IST)
Image: Krafton
Battlegrounds Mobile India (BGMI) की भारत में वापसी हो गई है। इसे आईफोन यूजर्स एप्पल ऐप स्टोर और एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। लंबे इंजतार के बाद अब लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम से भारत में बैन हट गया है। हालांकि, पूरी तरह से प्रतिबंध तीन महीने की टेस्टिंग के बाद हटाया जाएगा। अब गेमर्स अपना पसंदीदा गेम खेल सकते हैं। अगर आप गेम के नए प्लेयर हैं और झटपट अपनी रैंक बढ़ाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां ऐसी कुछ गलतियां बताई गई हैं, जो प्लेयर्स को करने से बचना चाहिए। और पढें: BGMI में आया सबसे खतरनाक Mode, खिलाड़ी हुए दीवाने!
BGMI में कई हॉट ड्रॉप हैं। हालांकि, नए प्लेयर्स को इन पर उतरने से बचना चाहिए। अभी आप गेम के प्रो प्लेयर नहीं है, इसलिए धीमे-धीमे आगे बढ़ें और उस स्पॉट से बचें, जहां अधिक प्लेयर्स लूट के लिए आते हैं। वहां, आपके हारने की संभावना अधिक होती है। और पढें: BGMI 4.4 Update रिलीज डेट और टाइम जारी, जानिए पूरी डिटेल्स
अकेले खेलना हर मामले में अच्छा नहीं होता है। साथ ही प्लेयर्स को अनजान या रेंडम प्लेयर्स के साथ टीम बनाने से बचना चाहिए। इससे अच्छे कम्युनिकेशन और स्ट्रेटजी प्लानिंग में कमी रह जाती है। अपने दोस्तों के साथ एक टीम बनाकर खेलने से मैच जीतने में आसानी होगी और रैंक बढ़ जाएगी। इससे टीम के बीच अच्छी तालमेल बैठता है। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips
नए प्लेयर्स को मैप पर पैदल जाने की जगह व्हीकल का यूज करना चाहिए। इससे वे तेजी से भाग पाएंगे और सेफ जोन तक आसानी पहुंच सकेंगे और दुश्मन उन्हें अपनी निशाना नहीं बना पाएंगे।
आमतौर पर मैचों के बीच में प्लेयर्स को वेपन और सप्लाई बॉक्स को मैप के रेंडम स्पॉल पर उतरते हुए देखते हैं। यदि आप गेम के नए प्लेयर हैं तो आप उन क्रेटों के पास न जाएं, क्योंकि वहां दुबके हुए दुश्मन होंगे।
यहां आपको गोली लगने की संभावना अधिक है और इस कारण कुछ मिनटों के बाद जब तक कि सभी दुश्मन क्षेत्र से दूर न हो जाएं, तब तक क्रेट से बचना बेहतर है।
नए प्लेयर्स के लिए अग्रेसिव होना एक अच्छी और सही स्ट्रेटजी नहीं है। अभी आपको गेम के बारे में सब कुछ नहीं पता है, तब तक अग्रेसिव गेमप्ल को नहीं अपनाएं। नए प्लेयर्स को लूट इकट्ठा करने, अच्छे छिपने के स्थानों में डेरा डालने और दूर से दुश्मनों को मारने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।