comscore

Battlegrounds Mobile India (BGMI) 2.7 अपडेट लाइव, गेम में आए ये पांच टॉप फीचर्स

Battlegrounds Mobile India (BGMI) 2.7 अपडेट गेम में लाइव हो गया है। नए वर्जन के साथ गेम के डेवलपर क्रॉफ्टन ने कई नए फीचर्स और रिवॉर्ड पेश किए हैं। यहां अपडेट के साथ आए नए पांच टॉप फीचर्स बताए गए हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 10, 2023, 04:27 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Battlegrounds Mobile India (BGMI) 2.7 अपडेट गेम में लाइव हो गया है।
  • इसके साथ हटाए गए कुछ फीचर वापस आए हैं।
  • गेम में अपडेट के साथ नए तरह के रॉयल पास मिलेंगे।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Battlegrounds Mobile India (BGMI) 2.7 अपडेट लाइव हो गया है। iOS और एंड्रॉयड दोनों वर्जन के लिए लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का नया वर्जन आ गया है। अपडेट के साथ गेम में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इस अपडेट में क्राफ्टन और ड्रैगन बॉल सुपर के बीच एक यूनिक कोलेबोरेशन हुआ है। यहां हम नए अपडेट के साथ गेम में आए नए फीचर्स और हुए बड़े बदलाव बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। news और पढें: BGMI में Smooth Gameplay के लिए 7 Best Graphics Settings

BGMI अपडेट के साथ आए ये पांच टॉप फीचर्स

अब खरीद सकते हैं Coupon Scraps

गेम के सबसे अच्छे फीचर्स में से एक को बैन हटाए जाने के बाद हटा दिया गया है। इसमें प्लेयर्स सिल्वर फ्रैगमेंट्स का यूज करके कूपन स्क्रैप खरीद सकते थे। हालांकि, अब Dragon Ball Super update के साथ इसे फिर से गेम में वापस लाया गया है। कूपन स्क्रैप को रिडीम करने के लिए स्क्रीन पर आ रहे शॉप के आइकन पर क्लिक करें। फिर Treasures पर क्लिक करें और स्क्रॉल डाउन करके पेज पर नीचे आएं। यहां आपर स्क्रैप्स को रिडीम कर पाएंगे। news और पढें: BGMI 4.3 Update: भारत में आज हुआ रोलआउट, APK ऐसे करें डाउनलोड

Revamped Royale Pass

रॉयल पास में 50 लेवल हुआ करते थे। अब इस जगह एक नया मैकेनिक लाया गया है। रॉयल पास में अब PUBG मोबाइल के शुरुआती दिनों की तरह 100 लेवल होंगे। अगर आप गेम में नए हैं तो आप इससे जुड़ नहीं पाएंगे।

90 FPS की हुई वापसी

काफी समय से गेम से 90 फ्रेम्स प्रति सेकेंड (FPS) फीचर हटा दिया गया था। नए 2.7 अपडेट के लॉन्च के साथ यह BGMI में वापस आ गया है। आप नए ड्रैगन बॉल सुपर अपडेट के साथ सिल्की स्मूथ फ्रेम रेट्स का आनंद ले सकते हैं।

90 FPS प्लेयर्स को गेम जीतने में मदद करता है। इसका सपोर्ट करने वाले वेपन रेट ऑफ फायर अधिक होती है।

अपडेट के साथ आया Payload 3.0

अब आप Battlegrounds Mobile India में Payload Tank Invasion का फिर से मजा ले पाएंगे। यह वापस आ गया है और इस बार इसे कई नए फीचर्स के साथ वापस लाया गया है। पेलोड, किल्स या प्लेसमेंट पॉइंट पाने की चिंता किए बिना अपने दोस्तों के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने का एक अच्छा तरीका है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

गेम में आया नया Dragon Ball Super मोड

2.7 वर्जन के साथ अब प्लेयर्स ड्रैगन बॉल सुपर थीम्ड मोड नाम वाले एक नए गेम मोड का मजा उठा सकते हैं। इसमें गेमर्स लोकप्रिय ड्रैगन बॉल सुपर एनीमे के कई कैरेक्टर में से एक के रूप में खेल पाएंगे। इसमें Goku, Vegeta, Gohan, Frieza और Piccolo शामिल है। इसके अलावा, भी नए अपडेट के साथ बीजाएमआई में कई नई सुविधाएं लाई गई हैं।