comscore

Article 370 फिल्म की आ गई OTT रिलीज डेट, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

Article 370 फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म हो गई है। यह फिल्म Netflix पर दस्तक देगी। आज नेटफ्लिक्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। यहां जानें कब ओटीटी पर आ रही है यह फिल्म।

Published By: Manisha | Published: Apr 18, 2024, 04:27 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Article 370 फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म
  • Netflix पर रिलीज होगी यह फिल्म
  • फिल्म में यामी गौतम मेन लीड रोल में हैं
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Article 370 OTT Release: यामी गौतम स्टारर ‘आर्टिकल 370’ फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इस फिल्म की कहानी जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने वाले सरकार के सीक्रेट मिशन पर बेस्ड है। सिनेमाघर रिलीज के दौरान फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। वहीं, कई फैन्स फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब फाइनली उन फैन्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है। आर्टिकल 370 फिल्म फाइनली ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। अगर आप भी इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे, तो यहां जान लीजिए कब और कहां रिलीज हो रही है यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘आर्टिकल 370’। news और पढें: Jio का खास प्लान, फ्री Netflix-Amazon Prime के साथ मिलेगा 300Mbps स्पीड से मिलेगा डेटा

यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘Article 370’ की Netflix पर स्ट्रीम होगी। इससे पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म को JioCinema पर स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं, अब सभी कयासों पर विराम लगाते हुए खुद Netflix ने फिल्म की स्ट्रीमिंग डिटेल्स रिवील कर दी है। news और पढें: Airtel ने प्रीपेड यूजर्स को दी बड़ी राहत, चुनिंदा प्लान्स में मिलेगा ये फायदा


यह फिल्म Netflix पर कल 19 अप्रैल 2024 को स्ट्रीम होगी। Netflix India ने अपने ऑफिशियल X (Twitter) हैंडल के जरिए फिल्म की स्ट्रीमिंग डिटेल्स कंफर्म की है।

स्टोरी प्लॉट

Article 370 के स्टोरी प्लॉट की बात करें, तो जैसे कि नाम से समझ आता है इस फिल्म की कहानी जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर बेस्ड है। फिल्म में यामी गौतम इंटेलिजेंस ऑफिसर के तौर पर मेन लीड रोल में हैं। यानी गौतम के अलावा, इस फिल्म में अरुण गोविल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोजी के किरदार में दिखेंगे। वहीं, किरण कर्मारकर गृहमंत्री अमित शाह बने हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य धार ने किया है

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस हफ्ते आ रहा ये सब

इस हफ्ते OTT पर काफी कुछ नया स्ट्रीम होने जा रही है। इस लिस्ट में अब आर्टिकल 370 फिल्म शामिल हो गई है। इसके अलावा, इस हफ्ते ‘काम चालू है’ फिल्म ओटीटी पर दस्तक देगी। यह फिल्म ZEE5 पर 19 अप्रैल को स्ट्रीम होगी। इसके साथ Siren को Amazon Prime Video पर 19 अप्रैल को स्ट्रीम किया जाएगा। chief Detective 1958 को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा, पिछला हफ्ता भी ओटीटी पर काफी धमाकेदार रहा। Netflix पर दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म अमर सिंह चमकीला स्ट्रीम हुई थी।