Published By: Rohit Kumar | Published: Mar 06, 2023, 11:48 AM (IST)
Xiaomi ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 13 Pro को लॉन्च किया है और अब इसकी Early Access Sale सोमवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह सेल mi.com, select Mi Homes और Mi Studios से खरीद सकेंगे। इस सेल के साथ कंपनी ने कई स्पेशल डील्स का ऐलान किया है, जो यूजर्स के लिए बड़ी ही उपयोगी साबित होगी और बेहतर सेविंग भी मिलेगी। और पढें: Xiaomi 17T की लॉन्च टाइमलाइन लीक, जानें कब हो सकती है भारत में एंट्री
पहले बता देते हैं कि Xiaomi 13 Pro की कीमत 79,999 रुपये है। इस कीमत में 12GB+256GB वेरिएंट को खरीदा जा सकेगा। Early Access Sale के दौरान मोबाइल को खरीदने पर कई धांसू ऑफर का फायदा मिलेगा। इस सेल के दौरान डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। आइए जानते हैं उनके बारे में। और पढें: Smartphones launching in India: Nothing Phone (4a) से लेकर Xiaomi 17 सीरीज तक, मार्च में भारत आ रहे ये फोन
Xiaomi 13 Pro के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का 2K डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें हाई रिफ्रेश रेट्स और Dolby Vision का सपोर्ट मिलेगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही इसमें 4,820mAh की बैटरी दी जाएगी और यह 120W के चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। और पढें: Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Xiaomi 13 Pro के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर 50MP का कैमरा मिलेगा, जो फ्लोटिंग लेंस मैकेनिज्म के साथ आता है। इस कैमरा लेंस की बदौलत यूजर्स डेप्थ ब्लर फीचर है।