Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 09, 2024, 11:25 AM (IST)
Top Wireless Headphones Under 1500 on Amazon: नेकबैंड और ईयरबड्स की तरह मार्केट में हेडफोन की डिमांड अच्छी खासी है। ज्यादातर लोग म्यूजिक सुनने से लेकर गाने सुनने तक के लिए हेडफोन का उपयोग करते हैं। यदि आप भी अपने लिए हेडफोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो हम आपको यहां ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है, कुछ चुनिंदा हेडफोन के बारे में बताएंगे, जिन्हें 1500 से कम में खरीदा जा सकता है। इन हेडफोन में एचडी साउंड से लेकर 60 घंटे चलने वाली बैटरी तक मिलेगी। और पढें: प्रीमियम फीचर वाला Vivo V70 यहां हुआ 4000 रुपये सस्ता, न मिस करें लाजवाब ऑफर
जेब्रोनिक्स थंडर प्रो अमेजन इंडिया पर कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए डायनेमिक बास और 40mm के डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। इसमें ब्लूटूथ 5.3 मिलता है। इसमें एसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा, हेडफोन में वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी बैटरी फुल चार्ज में 60 घंटे तक चलती है। इसकी कीमत 999 रुपये तय की गई है। और पढें: 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000mAh बैटरी वाला iQOO 15 5G हुआ सस्ता, 4000 रुपये तक गिरी कीमत
इस हेडफोन में 40mm के ड्राइवर हैं, जो एचडी साउंड प्रोड्यूस करते हैं। इसका डिजाइन कॉम्पेक्ट है और यह कानों पर आसानी से फिट हो जाता है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 मिलता है, जिससे फोन से लेकर टैब तक को कनेक्ट किया जा सकता है। इससे एचडी साउंड क्वालिटी मिलती है। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 15 घंटे तक चलती है। इसमें फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। अमेजन इंडिया पर इसकी कीमत 1,259 रुपये है।
जेब्रोनिक्स ड्यूक हेडफोन का डिजाइन शानदार है। इसमें एडजस्टेबल हेडबैंड और सॉफ्ट ईयर कुशन लगे हैं, जिससे कानों पर जरा-सा भी दबाव नहीं पड़ता है। इसमें RGB लाइट और दमदार बैटरी दी गई है, जिसका बैकअप टाइम 60 घंटे है। इसमें वॉइस असिस्टेंट और AUX दिया गया है। इस हेडफोन में वॉल्यूम कंट्रोल बटन भी हैं। इसकी कनेक्टिविटी की रेंज 10 मीटर है। इसे अमेजन इंडिया से 1,399 रुपये है।
बोट रॉकर 450आर की कीमत 1,499 रुपये है। इस हेडफोन को अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। अब फीचर्स की बात करें, तो हेडफोन में शानदार साउंड प्रोड्यूस करने वाले 40mm के डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। इसमें एचडी साउंड का सपोर्ट मिलता है। इसके ईयरकप बहुत सॉफ्ट हैं और वजन बहुत कम है। इसमें बिल्ट-इन माइक, वॉइस असिस्टेंट और कंट्रोल बटन मिलते हैं। इसकी कनेक्टिविटी रेंज 10 मीटर है। इसमें ऑक्स भी है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी फुल चार्ज में 15 घंटे तक चलती है।