comscore

बेहद कम कीमत पर घर लाएं 43 इंच के ये स्मार्ट टीवी, मिल रहा धाकड़ डिस्काउंट

Flipkart पर Samsung से लेकर Mi तक स्मार्ट टीवी पर बंपर डील व ऑफर दिए जा रहे हैं। इनका लाभ उठाकर आप टीवीज को सस्ते में खरीद सकते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Feb 21, 2023, 04:35 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Flipkart में सैमसंग से लेकर एमआई तक के 43 इंच के स्मार्ट टीवी पर बंपर ऑफर दिए जा रहे हैं।
  • इन स्मार्ट टीवी को सस्ते में खरीदा जा सकता है।
  • ये सभी टीवी लेटेस्ट फीचर से लैस हैं।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

43 इंच वाले स्मार्ट टीवी को खरीदने का मन है, लेकिन बजट कम है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस खबर में सैमसंग से लेकर एमआई तक के टीवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप बेहद कम कीमत पर खरीद सकेंगे। फीचर्स के मामले में भी ये टीवी किसी से कम नहीं हैं। आइए डिटेल में जानते हैं स्मार्ट टीवी की कीमत और मिलने वाली डील के बारे में। news और पढें: Vivo T5x 5G की पहली सेल आज, बंपर डिस्काउंट के साथ मिलेगा तगड़ा एक्सचेंज ऑफर

Samsung Crystal

सैमसंग का यह टीवी शानदार स्मार्ट टीवीज में से एक है। इस वक्त यह टीवी फ्लिपकार्ट पर 27,890 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इसपर नो-कॉस्ट ईएमआई से लेकर 12,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 1500 रुपये की छूट दी जा रही है, जबकि Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का ऑफ और 5 प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है। news और पढें: POCO X8 Pro और X8 Pro Max की Flipkart पर आज से सेल होगी शुरू, जानिए कीमत और ऑफर्स

अब फीचर की बात करें तो स्मार्ट टीवी में 43 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही, स्मार्ट टीवी में Tizen ओएस से लेकर ओटीटी ऐप्स तक का सपोर्ट मिलता है। news और पढें: Oppo K14 5G हुआ 1000 रुपये सस्ता, 7000mAh बैटरी सिंगल चार्ज पर चलेगी लंबा

Vu GloLED

वीयू का यह 43 इंच का स्मार्ट टीवी फ्लिपकार्ट पर 27,990 रुपये की कीमत में बिक रहा है। इस टीवी पर 18,400 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। अगर आपको पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलती है, तो आप टीवी को मात्र 9,590 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज की वैल्यू आपके पुराने टीवी की कंडिशन पर निर्भर करेगी।

इसके अलावा, चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक दिया जा रहा है।

Mi X

आप एमआई के इस 43 इंच के स्मार्ट टीवी को फ्लिपकार्ट से 28,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत में 32 प्रतिशत का डिस्काउंट शामिल है। यदि आप एचडीएफसी या फिर आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 1000 रुपये की छूट मिलेगी।

जबकि Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इतना ही नहीं टीवी को आप सस्ती ईएमआई और 18,400 रुपये का एक्सचेंज ऑफर पर खरीद सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फीचर पर नजर डालें, तो स्मार्ट टीवी में अल्ट्रा एचडी 4के डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 30W का स्पीकर मिलता है। इसके अलावा, टीवी में Disney+Hotstar, Netflix और YouTube का कंटेंट देखा जा सकता है।